Friday, May 15, 2026
Homeराजस्थानपहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानों में बदली मौसम की रंगत, बीकानेर सहित...

पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानों में बदली मौसम की रंगत, बीकानेर सहित…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में मौसम करवट बदल रहा है। पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते इन दिनों सुबह और शाम की गुलाबी सर्दी के साथ धूंधभरा मौसम देखने को मिल रहा है। माना जा रहा है कि दीपावली के बाद मौसम सर्द हो जाएगा।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में बीते दो सप्ताह में दिन के तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री तक तथा रात के तापमान में भी करीब 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज हो चुकी है। माउंट आबू में बीती रात सबसे कम 4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं, जयपुर में तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार सुबह का तापमान 23 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

यहां गिरा रात का पारा

चूरू : 10.8

श्रीगंगानगर : 13.5 डिग्री

भीलवाड़ा : 9.7 डिग्री

पिलानी : 12.9

कोटा : 13

चित्तौड़गढ़ : 10

यहां गिरा दिन का पारा

बीकानेर : 33.6

चूरू : 30.5

श्रीगंगानगर : 30.4

बूंदी : 30.5

कोटा : 30.8

जैसलमेर : 33.0

फलौदी : 34.4

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!