Friday, June 19, 2026
Hometrendingबीकानेर के भामाशाहों व रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट देगा नि:शुल्क 200...

बीकानेर के भामाशाहों व रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट देगा नि:शुल्क 200 ऑक्सीजन सिलेण्डर

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com सेवा का कोई भी कार्य सुकून व पुण्य देता है। कोरोना काल में जनसेवा करके लोगों को राहत पहुंचाना श्रेष्ठ सेवा कार्य है। उक्त विचार रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा नोखा रोड स्थित रांका भवन के समीप आयोजित नि:शुल्क ऑक्सीजन सिलेण्डर बैंक के शुभारम्भ अवसर पर संघप्रचारक प्रशान्तजी ने व्यक्त किए।

ट्रस्ट के राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि नगर विकास न्यास के पूर्व चैयरमेन महावीर रांका द्वारा रामलाल सूरज देवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से अन्य भामाशाहों के सहयोग से ऑक्सीजन के 200 सिलेण्डर नि:शुल्क दिए जाएंगे। नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका ने बताया कि जिला कलक्टर नमित मेहता व डॉ. पीडी तंवर की प्रेरणा से ऑक्सीजन सिलेण्डर बैंक का शुभारम्भ किया गया है।

भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत ने कहा कि महामारी के इस दौर में ऑक्सीजन जीवनदायी है और इसी ऑक्सीजन सिलेण्डर की पूर्ति करना महावीर रांका की सेवाभावी सोच को दर्शाता है। देहात जिलाध्यक्ष सारस्वत ने कहा कि भाजपा के सच्चे सिपाही महावीर रांका ने संक्रमण रोकथाम के लिए मास्क, सेनेटाइजर वितरित किए वहीं लॉकडाउन अवधि में लाखों पैकेट भोजन पैकेट वितरित सेवा की मिसाल कायम की।

शुभारम्भ अवसर पर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने कहा कि पूर्व चैयरमेन महावीर रांका का समाजसेवा के क्षेत्र में हमेशा अग्रणी रहते हैं। कोरोना काल में पूर्व चैयरमेन रांका द्वारा सेवा के अनेक सरोकार निभाये गए। सेवा की इसी शृंखला में एक बार फिर बड़े मददगार साबित हो रहे हैं। मंचासीन रहे हनुमानमल रांका, रामदयाल कच्छावा, गणेश बोथरा, मनोज सामसुखा, शान्तिलाल रांका ने सिलेण्डर बैंक प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान की।

ये वक्त सियासत का नहीं, सेवा का है : रांका
पूर्व यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका ने कहा कि यह वक्त सियासत का नहीं है बीकानेर शहर के लिए जिससे जो कुछ बन पड़े वह सेवा कार्य करना चाहिए। सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं को आगे बढऩा चाहिए। पूर्व चैयरमेन रांका ने कहा कि हमारा प्रयास है कि हम वह संसाधन उपलब्ध करवा रहे हैं जो कोरोना की चुनौती से लडऩे में काम आए और महामारी से जंग लड़ सके। रामलाल सूरज देवी रांका ट्रस्ट हमेशा सेवा का सहभागी रहा है। कोरोना पॉजिटिव मरीजों को ऑक्सीजन की दिक्कत ना आए, आपात स्थिति में कई बार सिलेण्डर नहीं मिल पाता है ऐसे विकट समय में ट्रस्ट द्वारा सिलेण्डर उपलब्ध करवाया जाएगा। पूर्व चैयरमेन रांका ने जिला कलक्टर नमित मेहता का आभार व्यक्त करते है कहा कि वे जिस तरह रात को औचक निरीक्षण कर रहे है कोशिश कर रहे है हम उनसे उम्मीद करते है कि वे प्रशासनिक स्तर पर हर सम्भव मदद कोरोना पीडि़त बीकानेरवासियों के लिए करे।

यह रहे उपस्थित
मोहनलाल कच्छावा, पवन कच्छावा, पंकज कच्छावा, दिलीप बांठिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष गणेश जाजड़ा, निर्मल गहलोत, पूर्व पार्षद नरेश जोशी, तेजाराम राव, टेकचन्द यादव, शंभु गहलोत, आनन्द सोनी, विष्णुप्रकाश तंवर, पंकज गहलोत, पार्षद पारस मारु, पार्षद प्रफुल्ल हटीला, पूनमचन्द, मेघराज भाटी, फिरोज अब्बासी, प्रहलाद पंचारिया, छैलूसिंह, सुनील सोलंकी, विकास सोलंकी, लक्की पंवार, प्रेम गहलोत, सत्यनारायण गहलोत, मनोज पडि़हार, मनीष राजपुरोहित, धीरज रांका व प्रणव भोजक आदि ने सेवा कार्य किए। संचालन दिव्या रांका ने किया।

ये रहेगी व्यवस्था
रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट के मधुसूदन शर्मा ने बताया कि भामाशाहों की आर्थिक मदद से ऑक्सीजन के 200 सिलेंडर बैंक द्वारा नि:शुल्क उपलब्ध करवाए जाएंगे। सिलेंडर लेने वाले को सिक्योरिटी के तौर पर छोटे सिलेण्डर के लिए 6 हजार रुपए तथा बड़े सिलेण्डर के लिए 12 हजार रुपए जमा करवाने होंगे। पूर्व पार्षद मधुसूदन शर्मा ने बताया कि केवल 360 रुपए रिफिल चार्ज लिया जाएगा। उक्त शुल्क सिलेण्डर वापस पहुंचाने पर वापस लौटा दिया जाएगा। इस पुण्य कार्य में शुभकरण सूर्यप्रकाश मनोज सामसुखा, लूणकरण सरोज देवी सामसुखा चैरिटेबल ट्रस्ट, रसरसना परिवार, शान्तिलाल रांका, जयचन्दलाल डागा, मूलचन्द डागा, पूनमचन्द झंवरी देवी कच्छावा चैरिटेबल ट्रस्ट, रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सिलेंडर जमा करवाए गए हैं। सिलेण्डर प्राप्त करने के लिए मोबाइल ८७६९९ ६५३५४ नम्बर पर सम्पर्क करें।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!