Monday, June 22, 2026
Hometrendingशुद्ध के लिए युद्ध अभियान: विभिन्न प्रतिष्ठानों से जांच के लिए सैम्पल

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान: विभिन्न प्रतिष्ठानों से जांच के लिए सैम्पल

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देश पर शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. बी.एल. मीना  ने शुक्रवार को कोल्ड स्टोर एवं मिठाईयों की दुकानों से सैम्पल किए।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.मीना ने भैंसावाड़ा में एक कोल्ड स्टोर में कार्यवाही करते हुए चैकलेट के मशाले को नष्ट करवाया और यहां से मावे के जांच के लिए सैम्पल लिए। उन्होंने पवनपुरी स्थित बाबा मिष्ठान भण्डार और रोशनी घर चैराहे पर स्थित जोधपुर मिष्ठान भण्डार से मिठाई के सैम्पल लिए गए। उन्होंने लिए गए सैम्पल जांच के लिए भेजे गए है। इस अवसर पर फूड इस्पेक्टर भी मौजूद रहे।

जिला परिषद सदस्य के लिए शुक्रवार को सात प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल किए

बीकानेर abhayindia.com पंचायती राज संस्थााओं आम चुनाव 2020 के तहत नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने के तीसरे दिन शुक्रवार को बीकानेर जिला परिषद सदस्य के चुनाव के लिए 7 निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए।

जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता ने बताया कि नाम निर्देशन पत्र जमा करवाने के तीसरे दिन शुक्रवार को जिला परिषद सदस्य के लिए 7 नाम निर्देशन पत्र जमा करवाएं गए जबकि श्रीडूंगरगढ़ से 13, नोखा व पांचू से एक-एक,  लूणकरनसर से 8 प्रत्याशियों ने  पंचायत समिति सदस्य के लिए नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये किए हैं। शेष पंचायत समितियों से किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!