Wednesday, May 14, 2025
Hometrendingबीकानेर : अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर वुमन पावर सोसाइटी ने चलाया हस्ताक्षर...

बीकानेर : अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर वुमन पावर सोसाइटी ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर abhayindia.com वुमन पावर सोसाइटी की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना सक्सेना के निर्देशानुसार महिलाओं को जागरूक करने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

वुमन पावर सोसाइटी की मीडिया प्रभारी निशा पाण्डे ने बताया कि कार्यक्रम का नेतृत्व विजय स्वामी ने किया। सम्पूर्ण देश मे जिस तरह का माहौल बन रहा है हमारी बहन बेटी डरी हुई हैं। हम नही चाहते कि हमारे बीकानेर में महिलाओं की सुरक्षा के लिए संस्था ने एक मुहिम चलाई। प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश चौधरी ने बताया कि आज हमारी बेटी आकाश में उड़ रही हैं लेकिन उनके लिए हमारी जमीन सुरक्षित नही ।प्राचीन काल मे औरतो को देवी का दर्जा दिया प्राप्त था लेकिन आज उसे केवल हवस की नजर से देखा जाता हैं। जो अत्यंत चिंता का विषय है।

हस्ताक्षर अभियान में न केवल औरतो ने बल्कि पुरुषों ने भी बढ़ कर भागीदारी निभाई। हैरानी तब हुई जब इशाक मोहम्मद जो कि बोल नही सकते फिर भी लोगों को जागरूक करते नज़र आये ।अगर यही जज़्बा हर इंसान में हो तो हमे इस तरह के समाचार नही पढ़ने पड़े। इशाक जी को दिल से सलाम। यह कार्यक्रम तौलियासर भेरूजी की गली में रखा गया जिसमें अर्चना सक्सेना, कैलाश चौधरी ,विजय स्वामी,आशा देवी स्वामी ,दीपिका त्रिवेदी गणेश किराडू ,सुधांशु कश्यप ओर मोहित सिंह ने अहम भूमिका निभाई।
Ad Ad Ad Ad
- Advertisment -

Most Popular