Wednesday, May 14, 2025
Homeबीकानेरकोरोना: जागरुकता अभियान को बनाएं जन आंदोलन, यहां बांटे मास्क...

कोरोना: जागरुकता अभियान को बनाएं जन आंदोलन, यहां बांटे मास्क…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com कोरोना के खिलाफ जन आंदोलन के तहत रविवार को नत्थूसर गेट बाहर स्थित गोकुल सर्किल और मुरलीधर व्यास कॉलोनी में मास्क वितरण किए गए।

इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ए. एच. गौरी ने गोकुल सर्किल के पास मास्क वितरित किए। उन्होंने आमजन से कोरोना एडवाइजरी की पालना का आह्वान किया।
गौरी ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार पूरे महीने सघन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।

इस दौरान आमजन को मास्क वितरण के साथ सोशल डिसटेंसिंग रखने की समझाइश भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला कलक्टर की पहल पर रविवार को नगरीय सीमा के सभी 16 सर्किल क्षेत्रों में मास्क वितरित किए गए, आमजन को जागरुक किया गया। वर्तमान परिस्थितियों में कोई भी बिना मास्क लगाए घरों से बाहर नहीं निकले। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए मास्क का उपयोग जरूरी है।

अतिरिक्त कलक्टर ने कहा कि प्रशासन की ओर से किए जा रहे यह प्रयास तभी सार्थक होंगे, जब आमजन की सकारात्मक भागीदारी होगी। इस अभियान को जन-जन का आंदोलन बनाने की जरूरत है, जिससे कि कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके।

सामाजिक दूरी का रखें ध्यान…

उन्होंने गोकुल सर्किल क्षेत्र के दुकानदारों से भी आह्वान किया कि वे सोशल डिसटेंसिंग का ध्यान रखें। साथ ही वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों से भी मास्क के उपयोग की समझाइश की। उन्होंने कहा कि सभी सर्किल प्रभारी, पुलिस के साथ अपने-अपने क्षेत्र का संयुक्त भ्रमण करें, आमजन से मास्क लगाने की समझाइश करें। इसके बावजूद नहीं मानने वालों के खिलाफ सख्ती भी बरती जाए।

सर्किल प्रभारी एवं सहायक निदेशक (लोक सेवाएं) सबीना बिश्नोई ने कहा कि अभियान से अधिक से अधिक स्वयंसेवी संस्थाओं को जोडऩे के प्रयास हों। बच्चों और बुजुर्गों को बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने के लिए प्रेरित किया जाए। महिलाएं भी इस अभियान में सहयोग करें, किसी को भी बिना मास्क घर से बाहर नहीं निकलने दें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला कलक्टर ने जिले में नो मास्क, नो एंट्री की व्यवस्था लागू की गई है। इसकी पालना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

अभियान समन्वयक राजेन्द्र जोशी ने बताया कि आमजन को जागरुक करने के लिए परम्परागत तरीकों के साथ सोशल मीडिया का उपयोग भी किया जा रहा है। वहीं स्लोगन एवं चित्रकला जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं। इन सभी प्रयासों का उद्देश्य कोरोना से बचाव के लिए प्रत्येक व्यक्ति को जागरुक करना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में सावधानी बेहद जरूरी है। हमारी छोटी सी लापरवाही से परेशानी बढ़ सकती है। उन्होंने अभियान की रूपरेखा के बारे में बताया। इस दौरान नयाशहर थाना के संदीप कुमार, पार्षद विजय सिंह, प्रतीक स्वामी, रमेश व्यास आदि मौजूद रहे।

मुरलीधर चौराहे पर मास्क वितरण…

नगर निगम के संयुक्त सहयोग से मुरलीधर व्यास कॉलोनी चौराहे पर मास्क का वितरण किया गया। नगर निगम के राजस्व अधिकारी जगमोहन हर्ष, भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक किशोर पारीक, विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष राजकुमार व्यास,महामंत्री योगेश बिस्सा, पार्षद सुधा आचार्य, केसी ओझा,छोटूलाल चूरा, भूपेंद्र चैधरी,रासु महाराज,विनोद सोनी, गिरिराज जोशी एवं नगर निगम के किशन व्यास,विनोद स्वामी,नवल आदि ने भागीदारी निभाई।

लोगों से की समझाईश…

करोना जन अभियान आंदोलन के तहत सार्वजनिक स्थानों पर प्रभारी रंजीत बिजारणिया के नेतृत्व में एसआई विक्रम कुमार, वार्ड के जमादार, शिक्षकों ने मास्क वितरण किए। लोगों से समझाइश की गई कि मास्क लगाए बिना बाहर नहीं निकलें।

सब्जी मंडी में किया जागरुक…

पूगल रोड सब्जी मंडी व आसपास के क्षेत्रों में जागरुकता अभियान चलाया गया। इस दौरान दुकानदारों, सब्जी के ठेलों पर मास्क का वितरण किया गया। महावीर प्रसाद मारु व मनोज पुरोहित ने राजकीय बालिका मा वि ,सोनगिरि कुआं, मोहल्ला चूनगरान व बिन्नाणी चौक में मास्क,पेम्पलेट वितरण व स्टीकर लगाए। सर्किल नम्बर 3 में डीडीआर सोनगरा ,एसआई नेक मोहम्मद ,पार्षद सुमन छाजेड़ मानमल सोनी आदि ने मास्क वितरण किए। कोटगेट सब्जी मंडी सहित पूरे शहर में मास्क का वितरण कर, कोरोना के प्रति सावचेत किया गया।

Ad Ad Ad Ad
- Advertisment -

Most Popular