Wednesday, May 27, 2026
Hometrendingबीकानेर : प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में आवेदन आमंत्रित, 10 से 25...

बीकानेर : प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में आवेदन आमंत्रित, 10 से 25 लाख रुपए …..

AdAdAdAdAdAdAdAdAd
बीकानेर abhayindia.com प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के अवसर देने के लिए जिला उद्योग केंद्र द्वारा ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने बताया कि योजना के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु के युवा जिन्हें राज्य या केंद्र सरकार की किसी भी योजना में पहले अनुदान का लाभ नहीं लिया हो वे इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि निर्माण कार्यो से संबंधित परियोजनाओं के लिए अधिकतम 25 लाख रुपए और सेवा कार्यों से संबंधित परियोजनाओं के लिए 10 लाख रुपए तक के ऋण हेतु वेबसाइट ww.kviconline.gov.in
www.kviconline.gov.in पर दस्तावेज लोड करते हुए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि योजना में विनियोजन के प्रति एक लाख पर कम से कम एक व्यक्ति को रोजगार दिया जाने का लक्ष्य अनिवार्य है।
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!