Friday, June 5, 2026
Homeबीकानेरएसकेआरएयू में मास्क के बिना नहीं होगी एन्ट्री....

एसकेआरएयू में मास्क के बिना नहीं होगी एन्ट्री….

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेरAbhayindia.com स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय परिसर में अब कोई भी बिना मास्क प्रवेश नहीं कर पाएगा।

यह पाबंदी यूनिवर्सिटी के समस्त महाविद्यालयों, कृषि विज्ञान केन्द्रों एवं कृषि अनुसंधान केन्द्रों पर भी लागू होगी। गुरुवार को कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह ने इस अभियान की शुरूआत की एवं इसके पोस्टर का विमोचन किया।

कुलपति ने कहा कि कोरोना संक्रमण पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए राज्य सरकार द्वारा ‘नो मास्क नो एंट्री अभियान शुरू किया गया है। जिले में भी इसे लागू कर दिया गया है। इसी कड़ी में विश्वविद्यालय ने पहल करते हुए समस्त इकाईयों में बिना मास्क प्रवेश पर सख्त पाबंदी लगाई है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में जीवन की रक्षा के लिए मास्क का उपयोग अनिवार्य है। विश्वविद्यालय प्रशासन इसे लेकर गंभीर है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के कार्मिकों में इसके प्रति जागरुकता आए, इसके मद्देनजर सभी इकाईयों के आगे ‘नो मास्क, नो एंट्री के बोर्ड लगाए जाएंगे। विश्वविद्यालय के प्रवेश द्वार पर ही इस बात का ध्यान रखा जाएगा, कि कोई भी बिना मास्क प्रवेश नहीं करे।

कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय के जिला मुख्यालय स्थित इकाईयों के अलावा विभिन्न जिलों में कार्यरत कृषि विज्ञान केन्द्रों एवं अनुसंधान केन्द्रों पर भी यह नियम लागू किया जाएगा। इसके लिए सभी अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!