Thursday, June 25, 2026
Homeबीकानेरबीकानेर में तेज होंगी सियासी सरगर्मियां, चुनाव बाद ये नेता आएंगे...!

बीकानेर में तेज होंगी सियासी सरगर्मियां, चुनाव बाद ये नेता आएंगे…!

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में अगले महीने के आरंभ में सियासी सरगर्मियां तेज होने के आसार बन रहे हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान के प्रभारी अजय माकन और बीकानेर के प्रभारी मंत्री एवं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा अक्‍टूबर के पहले सप्‍ताह में यहां आएंगे। हालांकि, पार्टी के स्‍थानीय पदाधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन उनके आने की संभावनाओं से इंकार भी नहीं किया है।

बहरहाल, इन दिग्‍गज नेताओं के बीकानेर आने की खबरों के साथ ही पार्टी के स्‍थानीय नेता और कार्यकर्ता सक्रिय हो गए है। पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार बीकानेर के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के 30 सितम्‍बर को बीकानेर आने के आसार है। यदि किन्‍हीं कारणों से इस दिन आना नहीं होगा तो वे पंचायत चुनाव के बाद राजस्‍थान प्रभारी और राष्‍ट्रीय महासचिव अजय माकन के साथ यहां आ सकते हैं।

आपको बता दें कि राजस्‍थान प्रभारी माकन अजमेर, जयपुर में पार्टी के कार्यकर्त्‍ताओं से फीडबैक ले चुके हैं। इसी क्रम में उनका बीकानेर आने का भी कार्यक्रम है। पूर्व में हुए फीडबैक कार्यक्रमों में डोटासरा उनके साथ मौजूद रहे। ऐसे में बीकानेर दौरे के दौरान भी डोटासरा उनके साथ आएंगे। माकन का कार्यक्रम अभी तय नहीं हो सका है। ऐसे में कयास यही लगाए जा रहे हैं कि प्रभारी मंत्री डोटासरा इससे पहले भी बीकानेर आ सकते है। प्रभारी मंत्री बनने के बाद यह उनका पहला बीकानेर दौरा होगा।

 

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!