








बीकानेर abhayindia.com भारतीय जनता पार्टी शहर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शहर जिला पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों की बैठक होटल लक्ष्मी रेजिडेंसी में सम्पन हुई आज की बैठक में भाजपा बीकानेर शहर संगठन प्रभारी ओम सारस्वत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 70वे जन्म दिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाए जाने के विषय मे विस्तार से जानकारी दी। सेवा सप्ताह के दौरान होने वाले कार्यक्रमो की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए उन्होंने बताया कि 14 सितम्बर से 20 सितम्बर तक सेवा सप्ताह चलेगा।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी शहर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया जन समस्याओं को लेकर 8 सितम्बर को प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एस.डी.एम बीकानेर के माध्यम से ज्ञापन दिया जेयगा।, प्रदेश व्यापी हल्ला बोल कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से 10 सितम्बर को ज्ञापन दिया जाएगा।
सेवा सप्ताह को लेकर सिंह ने बताया कि 14 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के व्यक्तित्व पर सोशल मीडिया पर प्रदर्शनी,15 सितम्बर सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त के लिए जनजागरण अभियान चलाना,16 सितम्बर दिव्यांगों को कृत्रिम अंग उपकरण व चश्मे वितरण, 17 सितम्बर को मंडल स्तर पर वृक्षारोपण व अस्पतालों में फल वितरण,18 व 19 सितम्बर रक्तदान व प्लाज्मा डोनेशन कार्यक्रम,20 सितम्बर को स्वच्छता अभियान कार्यक्रम मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम के प्रभारी जिला महामंत्री मोहन सुराणा, व सहप्रभारी शहर जिला मंत्री कोशल शर्मा को बनाया गया है।
इन सभी कार्यक्रमो में सभी मंडल और मोर्चो की सक्रिय सहभागिता रहेगी। जिलाप्रभारी ओम सारस्वत ने इस अवसर पर प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सभी आठो मंडल अध्यक्षो से संगठन सरंचनाओं को लेकर रिपोर्ट विस्तार से चर्चा की। इस संगठन सरंचना के अंदर मंडल की सम्पूर्ण कार्यकारणी,बूथ अध्यक्ष,बूथ प्रभारी,शक्ति केंद्र संयोजक व बूथ कार्यकर्ताओ की संपूर्ण जानकारी ली एवम संगठन को निरंतर मजबूत बनाने के लिए सक्रिय रहने का आह्वाहन किया। इससे पूर्व बैठक शुरू होने पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, वरिष्ठ भाजपा नेता सोमदत्त श्रीमाली, व कोरोना से काल में आकस्मिक शिकार बनी पूण्य आत्माओं के लिए दो मिनट का मौन रख श्रद्धाजंलि अर्पित की।





