Hometrendingपुलिसकर्मियों-सफाईकर्मियों को वितरित होंगे सेफ्टी किट, संत दुलाराम कुलरिया की स्मृति में...

पुलिसकर्मियों-सफाईकर्मियों को वितरित होंगे सेफ्टी किट, संत दुलाराम कुलरिया की स्मृति में अभियान का शुभारंभ

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com गौसेवा-मानव सेवा के प्रेरणास्त्रोत संत दुलाराम कुलरिया की स्मृति में आह्वान जनकल्याण एवं सेवा समिति कोरोना से बचाव के लिए पुलिस एवं सफाईकर्मियों को नि:शुल्क सेफ्टी किट भेंट करेगी।

इंटिरियर उद्यमी-भामाशाह भंवर-नरसी-पूनम कुलरिया और मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी फारुक आफरीदी ने मूलवास-सीलवा में अभियान का शुभारंभ किया। सेफ्टी किट में हर्बल सेनेटाइजर, मास्क, मेडिकेटेड शॉप और सुरक्षा संबंधी सामग्री है।

संस्था उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी साबिर हुसैन ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए समिति के 5वें स्थापना दिवस के अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों पर कार्यरत पुलिस एवं सफाईकर्मियों को सुरक्षा के प्रति मजबूत करने के लिए सेफ्टी किट वितरित करने का निर्णय हुआ। सीधे जनता से जुड़ाव के कारण उक्त कर्मियों में कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा अधिक रहता है। ऐसे में यह अभियान सुरक्षा की दृष्टि से कारगार साबित होगा।

उन्होंने बताया कि नोखा पुलिस चौकी में भी किट बांटे गए। इसके बाद नागौर में जिला कलक्टर डॉ. जितेंद्र सोनी एवं एसपी श्वेता धनखड़ के हाथों से भी सेफ्टी किट पुलिसकर्मियों को भेंट किए गए। प्रथम चरण में बीकानेर, नागौर, जयपुर और जोधपुर में यह किट वितरित होंगे। अभियान को सफल बनाने के लिए  नरसी ग्रुप के निदेशक जगदीश कुलरिया, संस्था सचिव नफीसआफरीदी, गोपीकृष्ण, समाजसेवी बृजेंद्र चौधरी, जावेद अख्तर, नापासर संघर्ष समिति के संयोजक रामरतन सुथार एवं गौसेवा प्रकोष्ठ प्रभारी मुकेश शर्मा ने महत्ती भूमिका निभाई।

 

 

Preview YouTube video कलक्टर का दिल हुआ गार्डन- गार्डन, पार्कों का किया निरीक्षण

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!