Friday, May 15, 2026
Hometrendingराजस्‍थान विधानसभा : आज पारित होंगे ये आठ विधेयक, नहीं होगा प्रश्‍नकाल,...

राजस्‍थान विधानसभा : आज पारित होंगे ये आठ विधेयक, नहीं होगा प्रश्‍नकाल, शून्‍यकाल…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान विधानसभा के पांचवें सत्र की आज होने जा रही तीसरी बैठक में आठ विधेयक पारित किए जाएंगे। खबरों के मुताबिक, सोमवार को सदन की बैठक में प्रश्नकाल व शून्यकाल नहीं होगा। संभावना यह जताई जा रही है कि विधेयक पारित होने के बाद सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो जाएगा।

आपको बता दें कि हाल में प्रदेश में चले सियासी संकट के बाद सरकार ने राज्यपाल से सदन बुलाने का आग्रह किया था। सदन की 14 अगस्त को हुई पहली बैठक में सरकार ने विश्वास मत हासिल कर लिया था। इसके बाद 21 अगस्त को कोरोना महामारी पर चर्चा के दौरान सदन हंगामेदार रहा। सरकार के जवाब के बाद सदन में आठ बिल पारित होने थे, लेकिन सदन को 24 अगस्त तक स्थगित कर दिया।

यह विधेयक होंगे पास…

  1. राजस्थान माल और सेवा कर द्धित्तीय संशोधन विधेयक-2020
  2. राजस्थान माल और सेवा कर तृतीय संशोधन विधेयक-2020
  3. राजस्थान विधानसभा अधिकारियों तथा सदस्यों की परिलब्धियां और पेंशन संशोधन विधेयक-2020
  4. राजस्थान विशेष न्यायालय निरसन विधेयक-2020
  5. राजस्थान भिखारियों या निर्धन व्यक्तियों का पुनर्वास संशोधन विधेयक-2020
  6. राजस्थान स्टांप संशोधन विधेयक-2020
  7. राजस्थान आबकारी संशोधन विधेयक-2020 व राजस्थान कृषि उपज मंडी द्वितीय संशोधन विधेयक-2020
  8. विधायकों को 13 दिन का भत्ता मिलेगा

राजस्थान : बिजली बिल माफी को लेकर भाजपा 31 को करेगी विरोध-प्रदर्शन, 2 सितम्बर को…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!