Homeबीकानेरबीकानेर : जार प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई आयोजित

बीकानेर : जार प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई आयोजित

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ़ राजस्थान (जार) की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक जयपुर स्थित मुख्यालय में रविवार को हुई। इस बैठक में जार की संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की गई। जार के प्रदेशभर में सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई।  जिलों में  सदस्यता अभियान चलाने का फैसला किया गया तथा राज्य में विधानसभावार इकाइयां गठित करने का निर्णय किया गया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष हरिवल्लभ  मेघवाल ने  कहा कि इस बार विधानसभावार इकाइयों का गठन किया जा रहा है। कुछ स्थानों पर ऐसी इकाइयों का गठन कर दियागया है, शेष जिलो में काम जारी है। सभी जिलो में इस महीने के अंत तक सदस्यता अभियान पूरा करने और इसकी सूचना प्रदेश कार्यालय को भिजवाने को कहा गया है। प्रदेश की ओर से आगामी दिनो में एक स्मारिका का प्रकाशन किया  जाएगा।

साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यक्रमों और ब्यौरा  देने के लिए त्रैमासिक जार पत्रिका का प्रकाशन करने का निर्णय किया  गया। प्रदेश महासचिव अतुल अरोड़ा ने सभी का आभार जताया। बैठक में एनयूजेआई कार्यकारिणी सदस्य व प्रदेश उपाध्यक्ष भवानी जोशी, रिछपाल पारीक, ललित शर्मा,  प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व बीकानेर जिलाध्यक्ष श्याम मारू,  जयपुर जिला संयोजक दीपक शर्मा, भूपेन्द्र, मुकेश मिश्रा, सुबोध कुमार, रामदेव उपाध्याय,प्रदेश उपाध्यक्ष मूलचंद पेशवानी, भीलवाड़ा के जिलाध्यक्ष मनीष शर्मा, सुबोध अग्रवाल समेत अनेक लोग उपस्थित थे।

 

 

Preview YouTube video कलक्टर का दिल हुआ गार्डन- गार्डन, पार्कों का किया निरीक्षण

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!