बीकानेर abhayindia.com हिंदू जागरण मंच बीकानेर महानगर के आह्वान पर आज 17 अगस्त को अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया गया। बीकानेर महानगर के अध्यक्ष बजरंग तँवर ने बताया कि प्रांत संयोजक जेठानंद व्यास के दिशा निर्देशानुसार दिनांक 17 अगस्त 2020 को लक्ष्मीनाथ नगर के मुकेश भादानी व शिव गोयल के नेतृत्व में आज शीतला गेट के अंदर जबरेश्वर महादेव मंदिर के पास अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया गया।
इस मौके पर आरएसएस के महेंद्र सोलंकी ने बताया की भारत का अधिकृत अंतिम विभाजन 14 अगस्त 1947 को पाकिस्तान के रूप में हुआ था। इसीलिए 14 अगस्त के दिन हम यह संकल्प लेते हैं की हमारी खंडित भारत माता को पुनः अखंड बनाएंगे और देश विरोधी ताकतों का दमन करके हिंदुस्तान के और टुकड़े नहीं होने देंगे।
इस अवसर पर गगाराम ने कार्यक्रम में अपने विचार रखे। इन कार्यक्रम महानगर मंत्री मुकेश भादानी, व इकाई युवा वाहिनी के विकास सोलंकी, उपाध्यक्ष नंदकिशोर उपाध्याय, वल्लभ जोशी,जितेंद्र, अनिल पुरोहित, हितेश, करण सोलंकी, विवेक तम्बोली, रणजीत, अर्जुन, सुमित व दीपक, ऋतिक व महानगर कार्यकारिणी सदस्य व कायकर्ता आदि उपस्थित रहे।