Hometrendingबीकानेर : व्यास के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

बीकानेर : व्यास के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अरुण व्यास के नेतृत्व में केंद्र की बीजेपी सरकार द्वारा लोकतंत्र को कमजोर करने के षडयंत्र विरुद्ध युवा कांग्रेस द्वारा जिला मुख्यालय तक पैदल मार्च कर प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर युवा नेता अरुण व्यास ने बताया कि राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को राज्यपाल द्वारा केंद्र की भाजपा सरकार के इशारे पर जानबुझकर विधानसभा सत्र से रोके रखना और सरकार पर संकट ना होते हुए भी राज्यपाल द्वारा अपने संवैधानिक कर्तव्य का सही निर्णय नही करने के विरोध में आज युवा कांग्रेस द्वारा यह प्रदर्शन किया गया।

जब तक केंद सरकार होश में नही आती तब तक युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता इसी तरह प्रदर्शन कर विरोध जताएंगे। प्रदर्शन में जिला महासचिव रविकांत वाल्मीकि, पश्चिम महासचिव जितेंद्र बिस्सा, युवा कांग्रेस के नरनारायण स्वामी, विजयप्रकाश भादाणी, मुरली किराडू, राजा पंडित, नफिश अहमद, राजू चांगरा, गर्वित व्यास, धनसुख जादुसांगत, विकास चांवरिया, नितिन, विकास, भवानी, गोपाल, ब्रह्मदेव व रूपचंद आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Preview YouTube video कलक्टर का दिल हुआ गार्डन- गार्डन, पार्कों का किया निरीक्षण

https://youtu.be/Pw5MYw20zic
Attachments area

Preview YouTube video सबसे पहले निष्पक्ष खबरें देता है अभय इंडिया : हाफिज फरमान अली

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!