Hometrendingयूथ कांग्रेस ने महापौर का पुतला जलाकर किया विरोध प्रदर्शन...

यूथ कांग्रेस ने महापौर का पुतला जलाकर किया विरोध प्रदर्शन…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com नगर निगम में कमेटियां गठन का मामला गरमा जा रहा है। कल जहां भाजपा पार्षदों ने काबिना मंत्री की फोटो पर कालिख पोत दी थी, वहीं उसके विरोध में आज यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने महापौर सुशीला कंवर का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।

यूथ कांग्रेस के देवेन्द्र बिस्सा ने रोष जताते हुए आरोप लगाया कि कल भाजपा पार्षदों ने जो किया है, वो महापौर के इशारे पर हुआ है। वे अपनी नाकामी छुपा रहे है। यूथ कांग्रेस के प्रदीप शर्मा ने रोष जताते हुए आरोप लगाया कि बीते आठ माह से शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी है।

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा है महापौर को अपने पार्षदों और महापौर प्रतिनिधि से कल की घटनाक्रम के लिए माफी मंगवानी होगी, नहीं यूथ कांग्रेस जगह-जगह विरोध प्रदर्शन करेगी। आज विरोध प्रदर्शन में मनीष व्यास, कुंदन, लक्ष्मीकांत, विमू बिस्सा, रोहित, महेन्द्र, सूर्यप्रकाश, आशीष, इमरान, ओमप्रकाश सहित कार्यकर्ता शामिल हुए।

https://youtu.be/Pw5MYw20zic
Attachments area

Preview YouTube video सबसे पहले निष्पक्ष खबरें देता है अभय इंडिया : हाफिज फरमान अली

 

 

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!