Monday, June 22, 2026
Hometrendingकेन्द्रीय श्रमिक संगठनों की हुंकार, सरकार की नीतियों का किया विरोध

केन्द्रीय श्रमिक संगठनों की हुंकार, सरकार की नीतियों का किया विरोध

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेरabhayindia.com केन्द्र सरकार की नीतियों के खिलाफ केन्द्रीय श्रम संगठनों ने संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को विरोध प्रर्दशन किया। संगठन के पदाधिकारियों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, काला झंडा दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया।

वक्ताओं ने रोष जताते हुए कहा कि केन्द्र सरकार मजदूर, गरीब विरोधी है। इनकी नीतियों के कारण है कि देश में बेरोजगारी, महंगाई बढ़ती जा रही है। सरकार प्रत्येक क्षेत्र में निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। प्रदर्शन के बाद संगठन पदाधिकारियों ने जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।

यह हुए शामिल

विरोध प्रदर्शन में इंटक यूनियन सेक्रेटरी जनरल रमेश व्यास, अशोक पुरोहित, एचएमएस(रेलवे श्रमिक नेता)के अनिल व्यास, हेमन्त किराड़ू, बैंक कर्मचारी नेता वाईके योगी, एटक के प्रसन्नकुमार, सीटू के मूल चन्द खत्री, अविनाश व्यास, इंटक के शिव नारायण पुरोहित, महेन्द्र देवड़ा आदि शामिल हुए।

 

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!