Friday, May 15, 2026
Hometrendingअच्‍छी खबर : राजस्‍थान में कोरोना मरीजों की रिकवरी दर हुई 79...

अच्‍छी खबर : राजस्‍थान में कोरोना मरीजों की रिकवरी दर हुई 79 फीसदी, देखें रिपोर्ट…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर abhayindia.com प्रदेश में कोरोना मरीजों की रिकवरी दर 79 फीसदी हो गई है। इसके साथ ही प्रदेश में प्रतिदिन 38 हजार से ज्‍यादा जांच करने की क्षमता भी विकसित कर ली गई है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में कोरोना की संख्या भले ही बढ़ रही हो, लेकिन पॉजिटिव से नेगेटिव में बदलने वालों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। देशभर में राजस्थान रिकवरी के मामले में सबसे आगे है।

चिकित्सा मंत्री डॉ. शर्मा ने बताया कि अनलॉक-1 के बाद प्रदेश में पॉजिटिव मरीजों की संख्‍या में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन सुकून की बात यह है कि प्रदेश में 79 प्रतिशत से ज्यादा मरीज पॉजिटिव से नेगेटिव में भी बदल रहे हैं, जो कि देश में सर्वाधिक है। प्रदेश में कोरोना से होने वाली मृत्युदर भी 2.3 प्रतिशत है, जो राष्ट्रीय औसत से बहुत कम है।

डॉ. शर्मा ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के 3 हजार 72 एक्टिव केसेज हैं। इनमें से 2 हजार 31 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। वहीं, शेष होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में अब तक 7 लाख 50 हजार से ज्यादा टेस्ट करवाए जा चुके हैं। यही नहीं, राजस्थान ने पड़ोसी राज्यों को भी पांच हजार टेस्ट प्रतिदिन करने की सुविधाएं उपलब्ध करवाई है। उन्‍होंने बताया कि प्रदेश के जयपुर, धौलपुर, भरतपुर, जोधपुर, पाली सहित कुछ जिले हैं, जहां 100 से ज्यादा एक्टिव मरीज हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!