Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर में दो ट्रकों के बीच भीषण भिड़ंत में तीन की मौत

बीकानेर में दो ट्रकों के बीच भीषण भिड़ंत में तीन की मौत

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर जिले के गजनेर थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे-11 स्थित गोलरी फांटे पर आज अलसुबह दो ट्रकों के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इससे दोनों वाहनों में आग लग गई। इस हादसे में दोनों ट्रक चालक व एक ट्रक का खलासी जिंदा जल गए। पुलिस ने ग्रामीणों व अन्य वाहन चालकों की मदद से वाहनों में आग पर काबू पाने की कोशिश की। हादसे के कारण राजमार्ग पर दोनों पर वाहनों की कतारें लग गई।

पुलिस के अनुसार, दोनों वाहनों में भिड़ंत इतनी भयंकर थी कि दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद एक ट्रक का डीजल टैंक फट गया और आग लग गई। हादसे में एक ट्रक के चालक जामसर निवासी आसूराम एवं उसका भांजा पिथरासर अनोपाराम एवं हनुमानगढ़ के ट्रेलर चालक की पहचान नहीं हो पाई है। हादसे में तीनों शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गए थे।

पुलिस ट्रक मालिकों से संपर्क कर रही है। हादसे के समय बजरी से भरा डम्पर कोलायत से बीकानेर की तरफ जा रहा था। वहीं, दूसरा ट्रेलर बीकानेर से कोलायत की तरफ आ रहा था। ट्रेलर हनुमानगढ़ नंबर का बताया जा रहा है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!