Friday, April 24, 2026
Hometrendingबीकानेर में 2 और कोरोना संक्रमित मरीज मिले

बीकानेर में 2 और कोरोना संक्रमित मरीज मिले

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में कोरोना संक्रमण के बढते मरीजों के बीच आज दो नए मरीज और मिले हैं। इसके साथ ही यहां मरीजों की संख्‍या बढकर अब 200 हो गई है।

सीएमएचओ डॉ. बी. एल. मीणा ने अभय इंडिया को बताया कि आज मिले दो संक्रमित मरीजों में से एक मरीज हंसा गेस्‍ट हाउस क्षेत्र तथा दूसरा चौपडा कटला क्षेत्र का रहने वाला है। दोनों की कॉन्‍टेक्‍ट हिस्‍ट्री का पता लगाया जा रहा है।

अब बच्‍चे को महसूस नहीं होगा अकेलापन, कलक्‍टर ने मां-बेटे को…

बीकानेर। बीकानेर में आज सोशल मीडिया पर एक कोरोना संक्रमित बच्‍चे की मां का मार्मिक संदेश वायरल हो गया। इसके बाद प्रशासन ने मामले पर संज्ञान लेते हुए मां का उसके बच्‍चे के पास रहने की इजाजत दे दी।

मामले के अनुसार, 10 साल का कोरोना मरीज इस बच्‍चे की तीन दिन पहले जांच रिपोर्ट आई थी। इसके बाद से इसका इलाज कोविड सेंटर में चल रहा था, लेकिन इस दौरान अकेला बच्चा परेशान होकर बार-बार मां को फोन कर अपने पास बुला रहा था। आज माँ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कलक्टर कुमार पाल गौतम से अपील की थी कि वह अपने बच्चे से मिलना चाहती है। कलक्टर कुमार पाल गौतम ने मां की संवेदना को समझते हुए उससे मिलवा दिया। इस पर मां ने कलक्‍टर कुमारपाल गौतम का आभार जताया। अब मां व बेटे कृषि विश्वविद्यालय में बने क्वॉरेंटाइन सेंटर में एक साथ रहेंगे। आपको बता दें कि वीडियो जारी करने में सहयोग करने पर कोरोना मरीज बच्‍चे की मां ने फोटो जर्नलिस्‍ट मनीष पारीक का आभार जताया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!