Saturday, May 16, 2026
Hometrendingभारत-चीन टकराव पर मोदी का बयान- व्‍यर्थ नहीं जाएगा बलिदान...

भारत-चीन टकराव पर मोदी का बयान- व्‍यर्थ नहीं जाएगा बलिदान…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्ली। लद्दाख की गलवान घाटी में भारत-चीन के सैनिकों के बीच हुए टकराव के प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का पहला बयान आया है। पीएम मोदी ने कहा है कि जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। देश की संप्रभुता सर्वोच्च है। देश की सुरक्षा करने से हमें कोई भी रोक नहीं सकता। इस बारे में किसी को भी जरा भी भम्र या संदेह नहीं होना चाहिए।

उन्‍होंने कहा कि भारत शांति चाहता है, लेकिन भारत उकसाने पर हर हाल में यथोचित जवाब देने में सक्षम में है। हमारे दिवंगत शहीद वीर जवानों के विषय में देश को इस बात का गर्व होगा कि वे मारते-मारते मरे हैं।

इस बीच, पीएम मोदी ने 19 जून को इस मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि गलवान में सैनिकों को खोना बेहद परेशान करने वाला और दर्दनाक है। हमारे सैनिकों ने साहस और वीरता का प्रदर्शन किया और भारतीय सेना की सर्वोच्च परंपरा को निभाते हुए अपने जीवन का बलिदान दिया। राष्ट्र उनकी बहादुरी और बलिदान को कभी नहीं भूलेगा।

कोरोना से घबराना नहीं, राजस्‍थान में अब तक 10 हजार से ज्‍यादा संक्रमित हुए ठीक

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!