Thursday, June 4, 2026
Hometrendingबीकानेर में होटल की आड़ में नशे का कारोबार, आरोपी पकड़ा गया

बीकानेर में होटल की आड़ में नशे का कारोबार, आरोपी पकड़ा गया

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा द्वारा गठित व डायरेक्ट सुपरविजन में कार्य कर रही जिला पुलिस स्पेशल टीम (DST)  टीम ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए 28 किलो 600 ग्राम डोडा-पोस्त एवं 2,40,000 रुपये सहित एक आरोपी गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस स्पेशल टीम (DST)  टीम के प्रभारी रमेश सर्वटा तथा नाल थाने के कार्यवाहक थानाधिकारी रघुवीर सिंह मय टीम ने कार्यवाही करते हुए ओमप्रकाश पुत्र सहीराम जाति जाट उम्र 26 साल निवासी मुण्डासर पीएस श्रीबालाजी जिला नागौर हाल संचालक गौरी होटल नाल, बीकानेर के कब्जे से 28 किलो 600 ग्राम डोडा-पोस्त एवं 2,40,000 रुपयों को जब्त किया गया।

डीएसटी टीम के प्रभारी रमेश सर्वटा ने बताया कि आरोपी का गंगानगर-जैसलमेर बाईपास पर नाल में गौरी नाम से होटल हैं जिस पर वह चावल के भूसे (पराली) में डोडा-पोस्त छिपाकर रखता हैं और आने-जाने वाले को डोडा-पोस्त का विक्रय करता हैं। आरोपी द्वारा इतनी मात्रा में डोडा-पोस्त किससे लेकर के आया इस सम्बन्ध में अनुसंधान किया जा रहा हैं।

राजस्‍थान में कोरोना : आज मिले 48 नए केस, 3 की मौत, बीकानेर में 813 सैंपल नेगेटिव…

Mahaveer Ranka
Mahaveer Ranka

कोरोना काल के बीच क्रिकेट की हो रही वापसी, बिना दर्शक खेलेंगे…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!