Tuesday, April 28, 2026
Homeबीकानेरबीकानेर : सबसे बड़ा महा अनुष्ठान, दस लाख से अधिक घरों में हुआ...

बीकानेर : सबसे बड़ा महा अनुष्ठान, दस लाख से अधिक घरों में हुआ एक साथ हवन… 

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com वैश्विक महामारी कोरोना को खत्म करने के लिए गायत्री मंत्र के साथ नब्बे देशों में दस लाख से अधिक घरों में एक साथ एक समय पर गायत्री यज्ञ किया गया वहीं हमारे देश के गांव-गांव ढाणी-ढाणी शहर-शहर के लाखों घरों में भी एक साथ एक समय पर गायत्री हवन किया गया।

गायत्री परिवार के जिला समन्वयक पवन ओझा ने बताया कि सरकारी एडवायजरी का पालन करते हुए बड़े कार्यक्रम के बजाय नैनो पद्धति से सम्पूर्ण विश्व मे फैली वैश्विक महामारी कोरोना को खत्म करने लिए, कलयुगी विभीषिका के शमन, स्वस्थ राष्ट्र, नशा मुक्त समाज तथा भाई चारे की स्थापना के लिए दुनिया के नब्बे देशों के दस लाख से भी अधिक घरों में गायत्री व महामृत्युंजय मंत्र के माध्यम से विशेष जड़ी बूटियों से एक निश्चित समय में गायत्री यज्ञ किया गया। भारतीय आयुषविभाग द्वारा प्रमाणित किया गया है कि यज्ञ, हवन की धूम्र से वातावरण का शुद्धिकरण (सेनेटाइज) होता है और विभिन्न प्रकार के वायरस, बैक्टीरिया तथा विषैली गैंस जनित प्रभाव भी खत्म हो जाते है।

बीकानेर : फोटोग्राफर एसोसिएशन संघ ने पीएम मोदी के नाम का ज्ञापन केंद्रीय मंत्री मेघवाल को सौंपा

राजस्‍थान में अनलॉक 1.0 के पहले ही दिन कोरोना विस्‍फोट, 149 नए केस, चार मौत…

सैटेलाइट अस्‍पताल के पीछे सफाई का नामोनिशां नहीं, क्षेत्र के लोग विकट हालात में…

Mahaveer Ranka
Mahaveer Ranka

गायत्री परिवार बीकानेर के मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सारस्वत ने बताया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के दिशानिर्देशन में पिछले एक माह से इस वैश्विक अभियान की तैयारियां चल रही थी। जिसमें कोरोना महामारी के वैश्विक स्तर पर शारीरिक मानसिक सामाजिक प्रभाव को खत्म करने के लिए घर पर रहकर ही यह हवन किया जाना था। एक परात में हल्दी और आटे से हवन वैदी निर्माण करते हुए या लोहे का हवन कुंड का उपयोग करते हुए उसमें खोपरा कपूर दीया बाती अथवा समिधा जलाकर जौ तिल खांड चावल तथा गौघृत या विशेष जड़ी-बूटी युक्त हवन सामग्री से चौबीस गायत्री मंत्र, पांच महामृत्युंजय मंत्र तथा महामारी निवारणार्थ विशेष वैदिक बीज मंत्रों से आहुतियां दिलाने के लिए कहा गया था।

जिसके लिए श्रद्धालुओं द्वारा ऑनलाइन अग्रिम पंजीयन करवाया गया। बीकानेर में दो सौ से अधिक घरों में एक हजार व्यक्तियों द्वारा इस यज्ञ अभियान में जनकल्याण तथा महामारी से मुक्ति हेतु आहुतियां दी गई। आहुति उपरांत अपने आराध्य इष्टदेव की संकल्प आरती कर प्रसाद लौंग, इलायची, मिश्री युक्त प्रसाद तथा आयुर्वेदिक काढ़ा वितरण किया गया। कोरोना संक्रमण से बचाव तथा लोककल्याण के लिए इस अनुठे प्रयोग में बीकानेर से करनीदान चौधरी, शोभा सारस्वत, पवन औझा, मुकेश व्यास, भारत भूषण गुप्ता, दिया धनंजय सारस्वत, शिवनरेश सिंह चौहान, मधुबाला शर्मा सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

इससे पूर्व गायत्री जयंती के अवसर पर पुरानी गिन्नानी स्थित गायत्री शक्तिपीठ बीकानेर में स्थापित गायत्री माता का विशेष श्रंगार करते हुए वैदिक मंत्रों से पूजन किया गया तथा अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के संस्थापक युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के महाप्रयाण दिवस पर गुरुनिमिमित्त यज्ञ में आहुतियां प्रदान की गई।
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!