Tuesday, April 28, 2026
Hometrendingबीकानेर : महावीर रांका का कोरोना योद्धा के रुप में किया सम्मान

बीकानेर : महावीर रांका का कोरोना योद्धा के रुप में किया सम्मान

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com कोरोना वायरस संक्रमण की चैन नहीं फैले इसके लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लागू लॉकडाउन के पहले चरण से लगातार सेवा कार्य कर रहे नगर विकास न्यास के पूर्व चेयरमैन महावीर रांका का अभिनन्दन भाजपा मीडिया सेल द्वारा किया गया।

मीडिया सहप्रभारी प्रवेश जोशी ने बताया कि महावीर रांका को मीडिया सेल के जिला प्रभारी मुकेश आचार्य द्वारा शॉल ओढ़ाया गया, पार्टी का दुपट्टा पहनाकर तथा विश्वविख्यात लोकदेवी मां करणी की तस्वीर भेंट की गयी। इस अवसर पर , राजेश आचार्य, गगन जोशी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Mahaveer Ranka
Mahaveer Ranka
प्रवेश जोशी ने यह भी बताय कि महावीर रांका न केवल गरीब, जरुरतमंद की सेवा कर रहे हैं बल्कि निराश्रित गौवंश, पशु-पक्षियों का भी ध्यान रखकर उन्हें सब्जियां, गुड़, दाना खिलाने के कार्य के साथ-साथ लोगों, चिकित्सकों, पुलिसकर्मियों को मास्क व सैनेटाइजर भी वितरित कर चुके हैं।
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!