Tuesday, May 26, 2026
Hometrendingराहुल गांधी ने कहा कि... भारत में लॉकडाउन फेल, अब आगे क्या...

राहुल गांधी ने कहा कि… भारत में लॉकडाउन फेल, अब आगे क्या योजना है?

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

दिल्ली abhayindia.com कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की दो महीने पहले लॉकडाउन लागू करते समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि 21 दिनों में कोरोना (Corona) के ख़िलाफ़ जंग जीतेंगे। आज 60 से ज़्यादा दिन बीत चुके हैं और रोज़ मरीज़ों की संख्या ज़बरदस्त तेज़ी से बढ़ रही है। लॉकडाउन इस वाइरस को हरा नहीं पाया है। मेरा सरकार से सीधा सवाल है- अब आगे क्या योजना है?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा की मोदी सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि गरीबों, किसानों के लिए सरकार क्या कर रही है, इसका जवाब भी सरकार को देना चाहिए। सरकार ने कहा था कि 21 दिन में सब ठीक होगा लेकिन 60 दिन हो गए हैं। इतने दिन बाद भी कोरोना के केस कम होने की बजाए लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं।

…लो शुरू हो गया गर्मी का लॉकडाउन! अब तीन दिन बाद

आईपीएस देवेन्‍द्र ने कहा- विष्णुदत्त की साख पर उठाए नहीं जा सकते सवाल, देखें वीडियो…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!