Wednesday, May 27, 2026
Hometrendingकोरोना रक्षकों का ताली-थाली, फूलों और नोटों की मालाओं से किया स्‍वागत

कोरोना रक्षकों का ताली-थाली, फूलों और नोटों की मालाओं से किया स्‍वागत

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com मोहल्ला व्यापारियान बीकानेर में बुधवार शाम जामा मस्जिद के शाही इमाम मोहम्मद असग़र की अध्यक्षता में कोरोना रक्षक जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन के अधिकारियों का स्वागत किया गया।

इस दौरान मोहल्लावासियों ने एडीएम सुनीता चौधरी, बिंदु खत्री, कोटगेट थानाधिकारी धर्म पूनिया, सिटी कोतवाली थानाधिकारी नवनीत, सविता डाल के साथ खुदाई ख़िदमतगार के अध्यक्ष नसीम सुलेमानी, हनुमान का जामा मस्जिद की चौकी पर ताली-थाली के साथ, रंगोली बना कर, फ़ूल और नोटों की मालाओं से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर हाजी मो. अयूब, हाजी मो. लियाक़त, साजिद सुलेमानी, मो. आमीन क़ुरैशी, मक़सूद अहमद, पूर्व पार्षद अख़्तर अली, पार्षद जुलेखा, गजनफ़र अली, बिंदु आदि मौजिज लोग मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!