Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर में बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई, चार इलाकों में वीसीआर भरी...

बीकानेर में बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई, चार इलाकों में वीसीआर भरी…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में बिजली चोरों के खिलाफ बीकानेर इलेक्ट्रिसिटी सप्‍लाई लिमिटेड (BkESL) ने मुहिम शुरू कर दी है। विजिलेंस चैकिंग टीम की ओर से पहले दिन रानीसर, नापासर, उदयरामसर और नत्‍थूसर गेट पर अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर रहे उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए VCR भरी गई। ये लोग बिजली की लाइन पर आकड़ा डालकर बिजली चोरी कर रहे थे।

BkESL के COO शान्तनु भट्टाचार्य ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान पिछले कई दिनों से शहर में बिजली चोरी की सूचना आ रही है। कंपनी ने लोगों को अवैध रूप से बिजली का उपयोग नहीं करने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि इस तरह बिजली चोरी करना गैर कानूनी है। बिजली की चोरी करते पकड़े जाने पर विद्युत अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।

समय पर भुगतान करो छूट पाओ…

BkESL ने घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं से अप्रेल व मई के बिलों का भुगतान समय पर कर 5 प्रतिशत छूट का लाभ लेने की अपील की है। अघरेलू व उद्योग श्रेणी के उपभोक्ताओं को एक प्रतिशत की छूट दी जा रही है। COO शांतनु भट्टाचार्य ने बताया कि उपभोक्ता बिल का भुगतान ऑनलाइन कंपनी की वेबसाइट www.cescrajsthan.co.in के अलावा phone pay, paytm, RTGS/NEFT के माध्यम से कर सकते हैं। चेक या नगद BkESL के केश काउन्टर पर जमा करा सकते हैं।

बीकानेर में कोरोना से एक और मौत, संपर्क में आए पीबीएम अस्‍पताल के स्‍टाफ…

राज्यकर विभाग की टीम ने तंबाकू उत्पादों का स्टॉक किया सीज , कारोबारी के गोदाम व प्रतिष्ठान….

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!