Saturday, April 25, 2026
Hometrendingदेश में 12 मई से स्पेशल यात्री ट्रेनें चलेंगी, यहाँ पर आज...

देश में 12 मई से स्पेशल यात्री ट्रेनें चलेंगी, यहाँ पर आज से करवा सकते है बुकिंग

AdAdAdAdAdAdAd

दिल्ली abhayindia.com भारत में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी लॉकडाउन के बीच भारतीय रेलवे ने कुछ रूट पर ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। रेलवे बताया है कि हमारी प्रथम योजना में 12 मई से चरणबद्ध तरीके से यात्री ट्रेन सेवाएं शुरू करने की है। शुरु में 15 ट्रेनें ही चलेगी।

11 मई 2020 शाम 4 बजे से ऑनलाइन IRCTC पर रिजर्वेशन शुरू किया जाएगा। सूत्रों माने तो सिर्फ एसी ट्रेन चलेगी और राजधानी वाला किराया लगेगा। जिनको कंफर्म टिकट मिलेंगी वही यात्रा कर पाएंगे। मजदूरों के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेने चलती रहेंगी।

प्रधानमंत्री मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ 5 वीं बार वीडियो-कॉन्फ्रेंस आज दोपहर 3 बजे , सबसे लंबी होगी मीटिंग

यहाँ बुक होगी टिकट

रेलवे ने कहा कि सोमवार 11 मई को शाम चार बजे से IRCTC पर आम यात्रियों के लिए ऑनलाइन रिजर्वेशन शुरू कर रही है। रेलवे बताया कि ये ट्रेनें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलेंगी। आरक्षण के लिए बुकिंग 11 मई शाम चार बजे से शुरू होगी। बुकिंग सिर्फ आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिए की जा सकेगी। स्टेशनों पर टिकट बुकिंग खिड़की बंद रहेगी, प्लेटफॉर्म टिकट सहित कोई काउंटर टिकट जारी नहीं होगा।

इसके अलावा रेलवे ने कुछ गाइडलाइन भी जारी की है। रेलवे की तरफ से कहा गया है कि प्रस्थान बिंदु पर मास्क पहनना और स्वास्थ्य जांच अनिवार्य होगा। सिर्फ उन्हीं लोगों को ट्रेन में चढ़ने की अनुमति होगी जिनमें वायरस से संक्रमण के कोई लक्षण नजर नहीं आएंगे।

बता दें कि लॉकडाउन की वजह से 22 मार्च से रेल यातायात ठप है। अब 50 दिन बाद 12 मई से 15 रुट पर ट्रेन चलने लगेंगी। फिलहाल दिल्ली से 15 प्रमुख शहरों के बीच ट्रेन की आवाजाही होगी। जिन शहरों के लिए ट्रेनें चल सकती हैं उनमें नई दिल्ली से अगरतला, नई दिल्ली से हावड़ा, नई दिल्ली से पटना, नई दिल्ली से बिलासपुर, नई दिल्ली से रांची, नई दिल्ली से भुवनेश्वर, नई दिल्ली से सिकंदराबाद, नई दिल्ली से बेंगलुरु, नई दिल्ली से चेन्नई, नई दिल्ली से तिरुवनंतपुरम, नई दिल्ली से मडगांव, नई दिल्ली से मुंबई सेंट्रल, नई दिल्ली से अहमदाबाद और नई दिल्ली से जम्मू हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!