Friday, May 15, 2026
HometrendingRajasthan Lockdown : इन इलाकों को छोड़ कर शराब की दुकानें खुलेंगी

Rajasthan Lockdown : इन इलाकों को छोड़ कर शराब की दुकानें खुलेंगी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में सोमवार से शराब की दुकानें खुल सकेंगी। केन्द्रीय गृह मंत्रालय की ओर से लॉकडाउन 3.0 के लिए जारी निर्देशों में शराब दुकानें खोलने पर लगा प्रतिबंध हटने के बाद राज्य सरकार ने सोमवार को शराब दुकानों के संचालन के बारे में आदेश जारी कर दिए। आपको बता दें कि दुकान संचालन के दौरान कोरोना रोकथाम के उपायों की पालना अनिवार्य होगी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त (आबकारी) विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देश के अनुसार ग्रीन जोन में सभी दुकानों का संचालन हो सकेगा। ऑरेंज जोन वाले जिलों में कर्फ्यूग्रस्त, कंटेनमेंट एरिया को छोड़ कर अन्य स्थानों स्वीकृत दुकानों तथा रेड जोन जिलों में कर्फ्यूग्रस्त, कंटेनमेंट और हॉटस्पॉट वाले इलाकों को छोड़ कर अन्य स्थानों पर स्वीकृत दुकानों का संचालन किया जाएगा। सभी स्थानों पर सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक शराब की दुकानों को खोला जा सकेगा।

सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए शराब बिक्री के निर्देश दिए गए हैं। दुकान संचालन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, सेनिटाइजर के उपयोग, पांच से अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर रोक और कोविड 19 प्रोटोकॉल सभी मानदंडों की पालना करनी होगी।

 

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!