Saturday, April 25, 2026
HometrendingBikaner Lockdown : अनियमितता बरतने पर 8 राशन डीलरों के लाइसेंस निलम्बित, एफआईआर...

Bikaner Lockdown : अनियमितता बरतने पर 8 राशन डीलरों के लाइसेंस निलम्बित, एफआईआर दर्ज

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com कोरोना संकट के दौरान 8 राशन डीलरों द्वारा अनियमितता किए जाने पर उनके  लाइसेंस निलम्बित कर एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने बताया कि कोरोना संकट के दौरान उपभोक्तओं को राशन कार्डों पर ओटीपी तथा बिना ओटीपी के राशन वितरण की व्यवस्था की गई थी। कुछ राशन डीलरों द्वारा उपभोक्ताओं के राशन कार्डो पर बिना ओ.टी.पी. पोस मशीन से अवैध ट्रांजेक्शन कर उपभोक्ताओं के राशन का दुरूपयोग करने की शिकायतें मिली थी। इनकी जांच के बाद इन राशन डीलरों के विरूद्ध निलम्बन एवं पुलिस थानों में एफ.आई.आर. दर्ज करवाई की गई है।

बीकानेर लॉकडाउन : मोबाइल के जरिए सर्वे के लिए आएगा फोन

इनमें बीकानेर शहर के महावीर प्रसाद, वार्ड न. 25 बीकानेर ग्रामीण के पूराराम ग्राम नापासर तथा साबिर शाह ग्राम जामसर, लूणकरणसर के ताज मोहम्मद ग्राम लूणकरणसर व बंशीलाल ग्राम पीपेरा, कोलायत के सोहन सिंह, ग्राम सियाणा डीलर शामिल है।

ज्योतिष की नजर में बीकानेर की 533वीं वर्षगांठ…

इसके अतिरिक्त राशन वितरण में अनियमितता पाये जाने पर जिले के 4 राशन डीलरों का प्राधिकार पत्र निलम्बित किया गया है, इनमें तहसील श्रीडूंगरगढ के मदन सिंह ग्राम केऊ, बीकानेर शहर के महेन्द्र कुमार, वार्ड संख्या 40, ललित कुमार धोबी, वार्ड संख्या 38 व मनोज कुमार वार्ड संख्या 03 शामिल है।

आज चांद दिखाई देने पर पहला रोजा कल, घर में नमाज पढ़ने व इबादत करने की अपील

3 लाख से अधिक पात्र परिवार लाभान्वित : कोरोना संकट के दौरान जिले में एक भी व्यक्ति भूखा ना सोए इसके लिए खाद्य सुरक्षा योजना के अन्तर्गत चयनित परिवारों को अप्रैल माह का आवंटित गेहूं वितरित कर दिया गया। जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने बताया कि योजना के तहत अंत्योदय, बी.पी.एल., स्टेट बी.पी.एल. एवं ए.पी.एल. पात्र परिवारों सहित 3 लाख 17 हजार 894 पात्र परिवारों को राशन कार्डों पर माह अप्रेल 2020 का आवंटित 61622.62 क्विंटल गेहूं का प्रथम पखवाड़े में निःशुल्क वितरित करवाया गया है।

Bikaner Lockdown : पुलिस के आला अधिकारियों ने लिया शहर कर्फ्यूग्रस्त इलाकों का जायजा

गौतम ने बताया कि अप्रेल में नियमित आवंटन के अतिरिक्त प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पी.एम.जी.के.ए.योजना) के तहत 05 किलोग्राम प्रति व्यक्ति पात्र परिवारों को आवंटित कुल 67957.16 क्विंटल गेहूं में से 22 अप्रैल तक 53973.91 क्विंटल गेहूं का निःशुल्क वितरण उपभोक्ताओं को किया गया है।

Bikaner Lockdown : कड़ी नाकाबंदी में “चोर रास्तों” से हो रही मादक पदार्थो की तस्करी…

कालाबाजारी रोकने के लिए की गई कार्यवाही : गौतम ने बताया कि कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान बाजार में कालाबाजारी एवं मुनाफाखोरी रोकने हेतु निरन्तर कार्यवाही की जा रही है। गौतम ने बताया कि जिले में अब तक 19 कार्यवाही कर 67 हजार 500 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया है।

Lotus Dairy
Lotus Dairy
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!