








बीकानेर abhayindia.com कोरोना वायरस संक्रमण से चल रही जंग में बीकानेर के सेवादार भी लोगों की मदद के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। इस बीच भाजपा गोपेश्वर मंडल के वार्ड नंबर 46 मे भाजपा कार्यकर्ता मित्र मंडली जरूरतमंद लोगों को खाना उपलब्ध कराने की व्यवस्था में जुटे हैं।
व्यवस्था के प्रभारी अमरनाथ भादाणी की देखरेख में संयोजक विनोद भोजक, सह प्रभारी चांदरतन बिस्सा, मोन्टू व्यास, कार्यक्रम प्रभारी जय दयाल गोदारा, महेश, ऋषि व्यास आदि मित्र कार्यकर्ता लगे है और सभी का सहयोग लेते हुए अपने वार्ड नंबर 46 के साथ वार्ड संख्या 25 व 62 में भी जरूरतमंदों को भोजन करवा रहे हैं। तीनों वार्डो के करीब 500 गरीब परिवार को खाने की व्यवस्था कर रहे हैं। भाजपा गोपेश्वर मंडल अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश गहलोत व पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के इस जज्बे की सराहना की है।
Bikaner Lockdown जरूरतमंदों को रियायती दर पर सब्जियां उपलब्ध कराने का उठाया बीड़ा
चूरू के सातों कोरोना पॉजीटिव का पीबीएम अस्पताल में उपचार शुरू, ये किए प्रबंध…
Rajasthan Lockdown : राजस्थान में अब तक कोरोना के 120 केस, रामगंज बना सबसे बड़ा ठिकाना…





