Tuesday, April 22, 2025
HometrendingBikaner Lockdown : विप्र फाउंडेशन वितरण करेगा 7 लाख मास्क 

Bikaner Lockdown : विप्र फाउंडेशन वितरण करेगा 7 लाख मास्क 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर abhayindia.com विप्र फाउंडेशन की 7 लाख मास्क वितरण करने की मुहिम के तहत बीकानेर जिले में हजारों मास्क का वितरण किया जायेगा। इस अभियान के तहत जिला प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष भंवर पुरोहित व जिलाध्यक्ष धनसुख तावणीया के द्वारा महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा पारीक को बीकानेर जिले में इस अभियान को विधिवत रूप से संचालन करने का जिम्मा दिया गया है।

इस अभियान के सफल संचालन के लिए आशा पारीक ने बीकानेर शहर में विभिन्न वार्डों की जिम्मेदारी महिला मोर्चा के पदाधिकारियों को सुपुर्द की है, इसके तहत प्रत्येक महिला पदाधिकारी कम से कम सौ मास्क का वितरण जरूरतमंद एवं गरीब व्यक्तियों को करेगी।

Bikaner Lockdown : बाफना स्कूल ने कलेक्टर को सौंपी 700000 ₹ की सहायता राशि

इस अभियान में सविता जोशी, रजनी जोशी, सुनीता पारीक, रेणु जोशी, मीना आचार्य,  अनुराधा आचार्य, श्रीमती सुनीता जी, कामिनी भोजक, मधु शर्मा, मंजू शर्मा, अनामिका शर्मा, रतनी आसोपा, इला पारीक की देखरेख में इन मास्को का वितरण किया जाएगा। मास्क वितरण की इस मुहिम के लिये आशा पारीक ने प्रदेश अध्यक्ष भंवर पुरोहित एवं जिलाध्यक्ष धनसुख तावणीया आभार व्यक्त किया। श्रीमती पारीक ने अवगत कराया कि हर जरूरतमंद घर को मास्क पहुंचे इसके लिए महिला मोर्चा के विभिन्न पदाधिकारियों को यह जिम्मेदारी सुपुर्द की गई है। ये मास्क दिनांक 2 अप्रैल रामनवमी के दिन से शुरुआत की जाएगी।

बीकानेर शहर के थानों में मास्क वितरण की कड़ी में आज कोटगेट थाने के पुलिस स्टाफ के लिये निशुल्क कपड़े के बने मास्कों का वितरण किया गया, मोहता रसायन शाला एवं दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों को भी निशुल्क मास्कों का वितरण किया गया.
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular