Friday, May 15, 2026
Hometrendingयुवक को जबरन थाने ले गई पुलिस, हंगामे के बाद सुलटा मामला...

युवक को जबरन थाने ले गई पुलिस, हंगामे के बाद सुलटा मामला…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए आम लोगों को बाहर निकलने की समझाइश कर रही पुलिस भी लगती है अब अपना आपा खो रही है। वो कई जगह आनन-फानन में कार्रवाई करते हुए अपनी धौंस भी दिखा रही है। ऐसा ही एक वाकया सोमवार दोपहर को सामने आया।

तेलीवाडा निवासी एक युवक अपनी दुकान में रखी मोटरसाईकिल को निकाल रहा था। इस दौरान से निकल रहे पुलिसकर्मियों ने मोटरसाइकिल निकालने वाले युवक को दुकान खोलने का उलाहना देते हुए इसे तुरंत बंद करने का कहा। हालांकि युवक अपनी सफाई देता रहा, लेकिन पुलिसकर्मी उसकी अनदेखी करते रहे और उसे कोतवाली थाने ले आए। जब घटना की जानकारी युवक के परिवार को मिली। तो वे थाने पहुंचे और उन्होंने थानाधिकारी को सारा घटनाक्रम बताया। बाद में पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!