Friday, May 15, 2026
Hometrendingराहुल के ट्विट पर आया बेनीवाल का ट्विट, कहा आपके थोपे- मुख्यमंत्री नकारा....

राहुल के ट्विट पर आया बेनीवाल का ट्विट, कहा आपके थोपे- मुख्यमंत्री नकारा….

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर abhayindia.com राजस्थान के नागौर में दलित युवकों के साथ उत्पीड़न के मामले में लगातार BJP सांसद हनुमान बेनीवाल ट्विट कर रहे है। सांसद हनुमान बेनीवाल अपने ट्विट में कहा है कि पुलिस का रवैया ऐसी घटनाओं को लेकर बेहद उदासीन है..इसलिए लोग शिकायत कराने से भी बचते हैं !

नागौर के इस घटना पर कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने ट्विट करते हुवे कहा कि राजस्थान के नागौर में दो युवा दलित पुरुषों के साथ क्रूरतापूर्वक अत्याचार किए जाने का हालिया वीडियो भयानक और रुग्ण है। मैं राज्य सरकार से इस चौंकाने वाले अपराध के अपराधियों को न्याय दिलाने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह करता हूं।

राजस्थान : बजट भाषण शुरू होते ही इन विधायकों ने किया सदन से वाकआउट, बेनीवाल ने किया ट्विट …

राजस्थान बजट : सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 53 हजार 151 पदों पर भर्तियां होंगी, स्कूलों में शनिवार को ‘नो बैग डे’ ….

राहुल गांधी के ट्विट का जवाब देते हुवे सांसद हनुमान बेनीवाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से कहा कि आपके थोपे मुख्यमंत्री नकारा है पिछले एक साल में दलित महिलाओं पर अत्याचार चरम पर है, लगातार हार के बावजूद ऐसे व्यक्ति को 7 करोड़ लोगों पर थोपने के क्या मजबूरी है। आप खुद इस्तीफ़ा दे गये पर इनकी ज़िम्मेदारी तय नहीं कर पाए।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!