Friday, May 15, 2026
Hometrendingसूर्य 13 को कुंभ राशि में करेंगे प्रवेश, सभी 12 राशियों पर...

सूर्य 13 को कुंभ राशि में करेंगे प्रवेश, सभी 12 राशियों पर ये रहेगा असर…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

सूर्य 13 फरवरी 2020 को कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। मान्‍यता है कि सूर्य के शुभ प्रभाव से जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उच्च सफलता हासिल होती है, जबकि खराब स्थिति होने से मान-सम्मान में कमी, पिता को कष्ट और नेत्र पीड़ा का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जानते हैं सूर्य के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही सभी 12 राशियों पर कैसा होगा असर…

मेष : आमदनी में बढ़ोतरी होगी। लाभ के मार्ग खुलेंगे। सभी का सहयोग मिलेगा।

वृषभ : कार्यक्षेत्र में प्रतिष्‍ठा बढेगी। नेतृत्व करने का मौका मिल सकता है।

मिथुन : मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। धन लाभ होगा। सफलता के चलते आत्मविश्वास बढेगा।

कर्क : पैतृक संपत्ति मिल सकती है। पिता की सेहत और छवि पर पड़ सकता है प्रतिकूल असर, सतर्क रहें।

सिंह : खुद को ज्यादा चुस्त-दुरुस्त महसूस करेंगे। पुरानी स्वास्थ्य समस्या से निजात मिलेगी।

कन्या : आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। न्‍यायिक मामलों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। सेहत को लेकर सावधानी बरतें।

तुला : शासन पक्ष से लाभ मिल सकता है। प्रेम के मामले में समय अनुकूल नहीं है।

वृश्चिक : अहम की भावना आ सकती है। कार्यक्षेत्र के लिहाज से समय ठीक है।

धनु : रूके हुए काम बनेंगे। समाज में अच्छा मान-सम्मान मिल सकेगा।

मकर : धन लाभ के योग बन रहे हैं। अचानक से धन की उपलब्धता हो सकती है।

कुंभ : व्यक्तित्व में कई तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे। आत्मविश्वास बढेगा। सेहत का ध्यान रखें।

मीन : विरोधियों से थोड़ा सावधान रहें। नौकरी के लिए किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी।

सीएम गहलोत 14 फरवरी को अफसरों से करेंगे सीधा संवाद, इनकी होगी छुट्टी…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!