Saturday, April 25, 2026
Hometrendingदुष्‍कर्म का आरोपी कोटगेट पुलिस थाने से फरार, फुटेज मिले, सरगर्मी से...

दुष्‍कर्म का आरोपी कोटगेट पुलिस थाने से फरार, फुटेज मिले, सरगर्मी से हो रही तलाश

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com दुष्‍कर्म के एक मामले में आरोपी युवक रविवार शाम कोटगेट पुलिस थाने से फरार हो गया। घटना के बाद हालांकि समूचे जिले में नाकेबंदी करवा दी गई, लेकिन अभी तक उसका सुराग नहीं लग सका है। अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक पवन मीणा के निर्देशन में पुलिस की टीमें चप्‍पे-चप्‍पे पर उसे तलाश रही है।

इस बीच सूचना मिली है कि थाने से फरार हुए आरोपी आबिद के कुछ सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिल गए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी आबिद रेलवे स्‍टेशन की तरफ भागा, लिहाजा रेलगाडियों में भी उसकी सरगर्मी से तलाश हो रही है। आपको बता दें कि पुलिस ने आबिद को कल ही पकडा था। उस पर एक अविवाहित युवती से दुष्‍कर्म का आरोप है। उक्‍त पीडिता ने हाल में एक बच्‍ची को जन्‍म दिया है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!