








बीकानेर abhayindia.com बोथरा कॉम्पलेक्स मार्केट एसोसिएशन की ओर से गुरूवार को शिवा रिजेंसी में आयोजित कार्यक्रम में शहर भाजपा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह का स्वागत अभिनंदन किया गया।
इस मौके पर अपने संबोधन में अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ना सिर्फ विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, बल्कि राष्ट्र को समर्पित और मजबूत जनाधार वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सेवादारों की पार्टी हैं। मेरे जैसे छोटे से कार्यकर्ता को पार्टी ने शहर अध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। मैं सबको साथ लेकर चलूंगा और सबको पार्टी की मजबूती में भागीदार बनाऊंगा।
बीकानेर पुलिस : रेंज में भ्रष्ट कर्मचारी-अधिकारी अब ऐसे नपेंगे…आईजी ने….
कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला देहात प्रवक्ता सुनिल बांठिया ने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान करने वाली पार्टी है, जो कार्यकर्ता समर्पित भाव से काम करते हैं। पार्टी ने उन्हें देश के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाया है। इस मौके पर शहर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य, महामंत्री अनिल पाहुजा ने भी संबोधित कर भाजपा का जनाधार बढाने का आव्हान किया। कार्यक्रम में उप महापौर राजेन्द्र पंवार, जय किशन गौंबर, हर भगवान अनेजा, एमएल धींगड़ा, सतीश लूणा, मुकेश किंगर, शांति देवी चौहान, शिवाजी आहुजा, देवी सिंह बडग़ुजर, प्रेम तनेजा, प्रेम खत्री, डॉ. आरके सुथार समेत बड़ी संख्या में गणमान्यजन मौजूद थे।





