Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीकानेर : हादसों को दावत देकर चलाते है वाहन, पुलिस की सख्ताई...

बीकानेर : हादसों को दावत देकर चलाते है वाहन, पुलिस की सख्ताई भी नाकाम 

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com दुपहिया और चार पहिया वाहन चलाते समय मोबाइल पर बातचीत एवं कानों पर ईयर फोन लगाकर बातें करते हुए रफ्तार से वाहन चालाने वालों की तादाद दिनों-दिन बढ़ रही है। इससे दुर्घटनाओं का खतरा भी निरंतर बढता जा रहा है।

शहर के गली-मोहल्लों, चौराहों और हाइवे पर बड़ी संख्या में ऐसे लापरवाह वाहन चालकों को देखा जा सकता है, जो कानों में ईयर फोन लगाकर तेज गति से वाहन चलाते हैं। इन वाहन चालकों का ध्यान मोबाइल पर बातों में लगा होने से पीछे से बजने वाले वाहनों के हॉर्न तक सुनाई नहीं देते। नतीजतन दुर्घटनाओं की आशंकाएं बढ़ जाती है। अब तक ऐसी कितनी ही दुर्घटनाएं घटित हो चुकी है, जिनमें वाहन चालकों ने कानों में ईयर फोन लगा रखे थे।

बीकानेर : इस विधायक ने पुलिस पर लगाए अवैध वसूली के आरोप, कहा वाहन चैकिंग की आड़ …

नियमानुसार वाहन चलाते समय ईयर फोन लगाना व मोबाइल पर बातें करना यातायात नियमों का उल्लंघन है, यातायात पुलिस लगातार कार्यवाही भी कर रही है लेकिन फिर भी वाहन चालक नियमों का उल्लघंन करने से बाज नहीं आ रहे। यातायात पुलिस निरीक्षक प्रदीप सिंह ने बताया कि बीते साल भी वाहन चलाते समय मोबाइल इस्तेमाल करने वाले चालकों के खिलाफ 200 से ज्यादा चालान किये  है और चालान की कार्यवाही लगातार जारी है फिर भी युवा पीढी के वाहन चालकों के रवैये में सुधार नहीं आ रहा है।
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!