Thursday, June 4, 2026
Hometrendingबीकानेर : एसीबी की फर्जी कार्रवाई करवाने वालों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट...

बीकानेर : एसीबी की फर्जी कार्रवाई करवाने वालों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com एसीबी की फर्जी कार्रवाई कराने वाले नगर विकास न्यास बीकानेर के ठेकेदार, अधिशाषी अभियंता एवं सहायक अभियंता की अग्रिम जमानत याचिका न्यायालय से खारिज होने के काद अब न्यायालय ने उनका गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है।

नगर विकास न्यास के कनिष्ठ लेखाकार लालचन्द सोनी के विरूद्ध एसीबी की फर्जी कार्रवाई करवाने एवं इस कार्रवाई के बाद नगर विकास न्यास बीकानेर से जारी मूल माप पुस्तिका गायब कर इसके स्थान पर फर्जी माप पुस्तिका तैयार कर लाखों रूपयों का फर्जी भुगतान उठाने के आरोप में सदर थाने में ३१ मई २०१८ को लालचंद सोनी की ओ से मामला दर्ज कराया गया था।

अलर्ट : राजस्‍थान में अगले 24 घंटों में इन 12 जिलों में बारिश की चेतावनी…

मामले में आरोपी ठेकेदार विनोद कुमावत, अधिशाषी अभियंता प्रेम वशिष्ठ, सहायक अभियंता महावीर प्रसाद टाक की ओर से सेशन न्यायालय में प्रस्तुत अग्रिम जमानत २१ नवम्बर को खारिज कर दी गई। गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ अपराध प्रमाणित मानने पर वे भूमिगत हो गए। इस पर न्यायालय ने आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर सदर पुलिस को वारंट तामिल कराने के आदेश दिए है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!