Friday, May 15, 2026
Hometrendingसोनिया गांधी हुई 73 साल की, इस वजह से नहीं मना रही...

सोनिया गांधी हुई 73 साल की, इस वजह से नहीं मना रही अपना जन्मदिन…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्ली abhayindia.com कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी सोमवार को 73 साल की हो गईं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

हालांकि, देश के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं से दुष्कर्म की बढ़ रही घटनाओं के चलते सोनिया गांधी ने कहा कि वह सोमवार को अपना जन्मदिन नहीं मना रही हैं क्योंकि वह इन घटनाओं से दुखी हैं। सोनिया के जन्मदिन पर उनके घर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे।

राजस्थान में चल रही है सर्द हवाएं, इन जिलों में न्यूनतम तापमान …

प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें जन्मदिन पर ट्वीट किया, “सोनिया गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं।”

कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव में भाजपा 7, कांग्रेस-जेडीएस 2-2 सीटों पर आगे…

कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, “सोनिया गांधी हमारी शक्ति और हमारी बड़ी नेता हैं। उस शख्स को जन्मदिन का मुबारकबाद जिसने महिलाओं की शक्ति, हमारे देश की संस्कृति और हमारे देश के लोगों की क्षमता को खुद में समाहित किया है।”

राजस्‍थान : सरकार का एक साल, समारोह के लिए उप‍समिति में कल्‍ला सहित ये मंत्री हुए शामिल…

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कहा, ‘सोनिया गांधी जी को 73वें जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं। आपका देश के लिए त्याग, दृढ़ प्रतिबद्धता, निर्णायक नेतृत्व और अथक परिश्रम हमेशा हमें प्रेरणा देता है। ईश्वर से आपके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करती हूँ।”

द्रमुक नेता एम के स्टालिन, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कई अन्य नेताओं ने भी सोनिया को जन्मदिन की बधाई दी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!