Friday, May 15, 2026
Homeबीकानेरबीकानेर में अयुत चंडी महायज्ञ का आयोजन 25 से, पोस्टर विमोचित

बीकानेर में अयुत चंडी महायज्ञ का आयोजन 25 से, पोस्टर विमोचित

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com जनमानस के कल्याण व पर्यावरण शुद्धीकरण के लिए बीकानेर की पावन धरा पर अयुत चंडी महायज्ञ का आयोजन 25 जनवरी 2020 से 2 फरवरी 2020 तक महानंदजी मंदिर परिसर में होने जा रहा है। इसी के निमित्त आज भूमि पूजन व पोस्टर विमोचन का कार्यक्रम हुआ। यज्ञचार्य पंडित मक्खन शास्त्री ने बताया कि 250 वेद पाठी ब्राह्मणों द्वारा 10000 दुर्गा सप्तशती के पाठ का वाचन और यज्ञ होगा। आचार्य त्रिविक्रम व्यास ने बताया कार्यक्रम के मुख्य यजमान  गौसेवी संत पदमाराम कुलरिया होंगे।

भूमि पूजन कार्यक्रम में  समाजसेवी  राजेश चुरा, देबू चोरूराम सुथार,  शिवजी कलाकार आदि उपस्थित रहे। साथ में ही कार्यक्रम के अयुत चंडी महायज्ञ के पोस्टर का  विमोचन लालगढ़ पैलेस में स्थित शिव विलास में बीकानेर राजघराने की राजमाता सुशीला कुमारी,  राष्ट्रीय संत लाल बाबा, पुजारी बाबा,  कर्मकांड भास्कर नथमल पुरोहित, कन्हैयालाल कल्ला, कम्मू महाराज, श्रीनाथ व्यास, रमेश पुरोहित, बाल जी व्यास व मुलवास सिलवा में गौसेवी संत पदमाराम कुलरिया सपत्नीक द्वारा गणमान्य लोग उपस्थित में किया गया।

घूस लेते पकड़ी गई आरटीओ इंस्‍पेक्‍टर मुक्‍ता सस्‍पेंड

रैली में जाने के लिए कांग्रेस पर अर्थ का संकट !

बीकानेर : ईमानदारी का ऐसा परिचय, हो रही है हर ओर तारीफ …

विराट कोहली ने इसलिए विलियम्‍स की काटी पर्ची…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!