Friday, May 15, 2026
Hometrendingहैदराबाद कांड में चारों आरोपी एनकाउंटर में ढेर

हैदराबाद कांड में चारों आरोपी एनकाउंटर में ढेर

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

हैदराबाद। हैदराबाद में महिला डॉक्टर का दुष्‍कर्म और उसकी निर्ममता के साथ की गई हत्या के मामले में चौंकाने वाला मोड़ आया है। तेलंगाना पुलिस ने शुक्रवार सुबह इस मामले के सभी चारों आरोपियों को एनकाउंटर में मार गिराया है। रिपोर्टों के मुताबिक, पुलिस क्राइम सीन रिक्रिएट करने के लिए आरोपियों को मौका-ए-वारदात (नेशनल हाइवे-44) पर ले गई थी, लेकिन मौके का फायदा उठाते हुए वे फरार होने लगे। पुलिस ने त्‍वरित कार्रवाई में फायरिंग की जिसमें सभी आरोपी मारे गए।

रिपोर्टों में पुलिस आयुक्‍त के हवाले से कहा गया है कि तेलंगाना पुलिस चारों आरोपियों को उस फ्लाइओवर के नीचे लेकर गई थी, जहां उन्‍होंने पीड़िता को आग के हवाले किया था। उस जगह पर क्राइम सीन को रीक्रिएट किया जा रहा था, इस दौरान चारों आरोपी भागने लगे। इस पर पुलिस ने उन्‍हें चेतावनी दी और त्‍वरित कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाईं जिसमें चारों मारे गए। फि‍लहाल जांच पड़ताल जारी है।

आपको बता दें कि 27-28 नवंबर की दरम्यानी रात को हैदराबाद में महिला डॉक्‍टर के साथ इन दरिंदों ने हैवानियत की थी। रिपोर्टों के मुताबिक, शराब पीते हुए इन आरोपियों ने डॉक्टर को स्कूटी पार्क करते देख उसके साथ हैवानियत की योजना बनाई थी। परिजनों के मुताबिक, हैवानों ने सबसे पहले स्कूटी की हवा निकालकर मदद का बहाना किया और फिर डॉक्‍टर का मोबाइल छीन लिया। इसके बाद उन्‍होंने बारी-बारी से दरिंदगी की और गला दबाकर उसकी हत्या की।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!