Saturday, April 25, 2026
Hometrendingनिकाय चुनावों की थकावट से नहीं उबरी भाजपा-कांग्रेस, सिर पर आए पंचायत...

निकाय चुनावों की थकावट से नहीं उबरी भाजपा-कांग्रेस, सिर पर आए पंचायत चुनाव

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com प्रदेश में पंचायत चुनाव की घोषणा में कुछ ही दिन बचे हैं, लेकिन प्रमुख पार्टियां चुनाव की तैयारियों के बजाय अभी निकाय चुनाव में भितरघात के हिसाब- किताब में ही उलझी हैं। जिले में आगामी जनवरी-फरवरी में पंचायत चुनाव प्रस्तावित हैं। चुनावों की घोषणा 15-20 दिन में होने की संभावना है। ग्राम पंचायत व पंचायत समितियों का परिसीमन व पुनर्गठन कार्य पूरा हो चुका है।

इसके चलते पंचायत चुनाव में पार्टियों व चुनाव लडऩे की तैयारी में जुटे दावेदारों का गणित गड़बड़ाना तय है। यही चिंता प्रमुख पार्टियों व चुनाव लडऩे के इच्छुक लोगों की है। जानकारी में रहे कि राजनीति में सबसे निचली कड़ी होने के कारण पंचायत चुनाव कांग्रेस व भाजपा समेत अन्य प्रमुख दलों के लिए महत्वपूर्ण हैं। बीकानेर में पंचायत चुनावों की चिंता सत्तारूढ कांग्रेस के अलावा भाजपा को भी सता रही है, लेकिन इस बार निकाय चुनाव के दौरान  भितरघात की समस्या से प्रमुख पूरी तरह उभर नहीं सके हैं।

बेटियों से जघन्यता बर्दाश्त नहीं, बीकानेर में भी आक्रोश

यही कारण है कि प्रमुख दलों का पूरा ध्यान अभी पंचायत चुनाव की रणनीति पर नहीं टिक पाया है। हालत यह है कि पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 4 दिसम्बर को होना है। इस अभियान में मतदाताओं के नाम जोडऩे और हटाने की प्रक्रिया होनी है। लेकिन पार्टी स्तर पर अभी इस अभियान को लेकर खास तैयारी नहीं दिखाई पड़ पाई है।
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!