Saturday, April 25, 2026
Hometrendingविधानसभा में विधायक सुमित गोदारा ने ऐसे डाला संविधान की महत्‍ता पर...

विधानसभा में विधायक सुमित गोदारा ने ऐसे डाला संविधान की महत्‍ता पर प्रकाश…

AdAdAdAdAdAdAd

लूनकरणसर abhayindia.com लूनकरणसर विधायक सुमित गोदारा ने गुरुवार को विधानसभा में संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए लूनकरणसर के सर्वप्रथम विधायक जसवंत सिंह को याद किया जो संविधान समिति के सदस्य थे। गोदारा ने कहा कि डॉक्टर अम्बेडकर जी ने देश को दुनिया का सबसे बड़ा संविधान दिया। जो हिंदी व अंग्रेजी दोनों में टेलीग्राफ्ट है न उसे टाइप किया गया था न ही प्रिंटेड किया गया था।

गोदारा ने कहा कि हमारे संविधान की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह 130 करोड़ लोगों को होंसले की उड़ान देता है। वह हौसले की उड़ान जो सबको समानता का अधिकार देती है। जिससे हमारा भारत लोकतंत्र में सबसे आगे आया है। हमारे संविधान में जो भी शब्द दिए गए है वह सबको समानता का अधिकार देते है। गोदारा ने कहा कि संविधान ने जो शक्ति हमें दी है उसी के दम पर एक साधारण परिवार में जन्म लेकर अटल बिहारी वाजपेई जी प्रधानमंत्री बने। गुजरात में साधारण परिवार में ही जन्म लेकर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने। रामेश्वरम में साधारण परिवार में जन्म लेकर डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम भारत के राष्ट्रपति बने।

गोदारा ने कहा कि राजस्थान में साधारण परिवार में जन्म लेकर भैरोंसिंह शेखावत जी तीन बार मुख्यमंत्री व देश के उपराष्ट्रपति भी बने। यह संविधान की ताकत व लोकतंत्र ही है जो देश को आगे लेकर जाता है। संविधान में भारत के समस्त नागरिक कानून के समान है ऐसा विश्वास हमारे संविधान ने हमें दिया है। हमारे भारत का संविधान विश्व में जो सबसे शक्तिशाली है। हमें गर्व है कि हम ने विश्व के सबसे सर्वश्रेष्ठ लोकतंत्र में रह रहे हैं जो हमारे संविधान की ताकत को दर्शाता है, हमारा संविधान जब लिखा गया था तो उसमें सबको समान अधिकार देते हुए मत देने का अधिकार भी दिया गया जो लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करता है। विश्व में अमेरिका जैसे देशों में यह बाद में आया पर भारत में यह उस समय ही लिखा गया था। इसी कारण हम श्रेष्ठ व एक है।

अलर्ट : मौसम का बदला मिजाज, बीकानेर सहित इन जिलों में…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!