Monday, April 21, 2025
Homeबीकानेरबीकानेर भाजपा मंडल चुनाव में आवेदनों पर विचार शुरू...

बीकानेर भाजपा मंडल चुनाव में आवेदनों पर विचार शुरू…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर abhayindia.com बीकानेर जिला देहात के पांच विधानसभाओं के 22 मण्डलों से मण्डल संरचना एवम् जिला प्रतिनिधि हेतु प्रदेश को प्राप्त आवेदनों पर जिला समन्वय समिति एवम् विधानसभा समन्वय समिति की बैठक में मण्डल अध्यक्ष हेतु प्राप्त 47 एवम् जिला प्रतिनिधि हेतु प्राप्त 32 आवेदनों पर बिन्दुवार विचार-विमर्श हुआ। प्राप्त नामों पर पहले विधानसभावार समन्वय समिति में मंथन हुआ। तत्पश्चात् जिला समन्वय समिति में विचार विमर्श के बाद अनुमोदन कर प्रदेश को प्रेषित करने का निर्णय किया गया।

मंथन बैठक में संगठन संरचना के संभाग समन्वयक राघव शर्मा, जिला चुनाव अधिकारी महेन्द्र सिंह सोढ़ी, जिला देहात संगठन प्रभारी डॉ. वासुदेव चावला, देहात जिलाध्यक्ष बिहारी लाल बिश्नोई, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामगोपाल सुथार, जिला चुनाव सहायक एडवोकेट अशोक भाटी ने विधानसभा समन्वय समितियों के साथ मंत्रणा कर संकलित नामों पर अनुमोदन किया।

यूआईटी बीकानेर में लाखों रूपये के फर्जी भुगतान के मामले में आरोपियों की जमानत खारिज

संगठन संरचना पर्यवेक्षक राघव शर्मा ने संगठन को सुदृढ़, चिरस्थाई एवम् गतिमान बनाये रखने हेतु आयुगरिमा, वैचारिक सुदृढ़ता एवम् आत्मनिर्भरता के आधार पर उत्तम कार्यकर्ता के चयन का आधार बना कर नाम चयनित करने की बात कही।

बीकानेर : बंद मकान में चोरों की सैंधमारी, लाखों का सामान…

बीकानेर में ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिये सख्ती, कारावास-जुर्माना …

विधानसभावार मण्डल संगठन संरचना एवम् जिला प्रतिनिधि हेतु संकलित नामों पर श्रीडूंगरगढ, नोखा, कोलायत, खाजुवाला, लूणकरणसर विधानसभा की विधानसभा समन्वय समितियों की अलग-अलग बैठकों में मण्डल संगठन संरचना एवम् जिला प्रतिनिधि हेतु आये नामों पर चर्चा की।

बीकानेर बॉर्डर पर घुसपैठ की आंशका, बढ़ाई जाएगी चौकसी

विधानसभावार मण्डल संरचना समीक्षा बैठक में नोखा विधायक बिहारी लाल बिश्नोई, लूणकरणसर विधायक सुमित गोदारा, श्रीडूंगरगढ़ भाजपा प्रत्याशी ताराचन्द सारस्वत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामगोपाल सुथार, जिला महामन्त्री सवाई सिंह तंवर, आसकरण उपाध्याय, अशोक भाटी, जिला उपाध्यक्ष किशनाराम गोदारा, छैलूसिंह शेखावत, कुम्भाराम सिद्ध, गोरधन भादू, पूराराम ढाका, जिलामंत्री कुलदीप मोदी, पाबूराम मेघवाल, पूर्व चैयरमेन रामेश्वर पारीक, हनुमान मल सांखी उपस्थित रहे ।

Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular