Saturday, April 25, 2026
Hometrendingभारतीय क्रिकेट टीम ने बनाया नया विश्व रिकॉर्ड, भारत 2-0 से सीरीज...

भारतीय क्रिकेट टीम ने बनाया नया विश्व रिकॉर्ड, भारत 2-0 से सीरीज जीता

AdAdAdAdAdAdAd

कोलकाता abhayindia.com कोलकाता के ईडन गार्डन पर पिंक गेंद से टेस्ट मैच खेलते हुए भारत और बांग्लादेश दोनों टीमों के पहले ऐतिहासिक डे-नाईट टेस्ट को भारत ने जीतकर नया इतिहास रच दिया। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुवे पहली पारी में 106 रन बनाये थे जिसके जवाब में भारत ने 347 रन बनाकर पहली पारी में 241 रन की बढ़त हासिल कर ली। मेहमान टीम दूसरी पारी में 41.1 ओवर में 195 रन पर सिमट गयी।

भारतीय क्रिकेट टीम की पारी से यह लगातार (4) चौथी जीत है और वह यह कारनामा करने वाली दुनिया की प्रथम  टीम बन गयी है। इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका से आखिरी दो टेस्ट पारी से और अब बांग्लादेश से दो टेस्ट पारी से जीत लिए हैं। इंडिया ने अब लगातार सात टेस्ट जीत लिए हैं जबकि उसने साथ ही सीरीज क्लीन स्वीप की हैट्रिक भी बना ली है।

महाराष्‍ट्र में महाभारत : शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, सिब्‍बल ने कहा…

टेस्ट टीम में विश्व की नंबर एक टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों उमेश यादव और इशांत शर्मा की शानदार गेंदबाजी से बांग्लादेश को दूसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के तीसरे ही दिन के पहले सत्र में पारी और 46 रन से हराकर लगातार 4 टेस्ट पारी से जीतने का नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया। भारत ने इस सीरीज को 2-0 से क्लीन स्वीप किया।

ससुर ने दहेज में मांगा कुछ ऐसा कि सब दंग रह गए, इस शादी की चर्चा…

भारत ने वेस्ट इंडीज को 2-0 से, दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से और बंगलादेश को 2-0 से हराया। विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया की यह 33वीं जीत है और वह दुनिया के पांचवें सबसे सफल कप्तान बन गए हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!