Hometrendingभाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष पूनिया ने सीएम के बेटे को लेकर दिया ये बड़ा...

भाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष पूनिया ने सीएम के बेटे को लेकर दिया ये बड़ा बयान…

AdAdAdAdAdAdAd

जोधपुर abhayindia.com राजस्‍थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने जोधपुर में प्रदेश के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्रीजी अपने बेटे की दुकान लगाने और खुलवाने में व्यस्त हैं, जबकि प्रदेश के बेरोजगार युवा रोजगार के लिए हर रोज धरना, प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था तार-तार हो रही है, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने और अपने बेटे की दुकान खुलवाने में लगे हुए हैं।

पत्रकारों से बातचीत में पूनिया ने कहा कि राजस्‍थान में रोजगार को लेकर युवा परेशान है, लेकिन मुख्यमंत्री गहलोत राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के जरिए अपने बेटे वैभव गहलोत को रोजगार दिलाने में कामयाब हो गए। यह सब देखकर आम जनता को भी लगता है कि उनको भी रोजगार मिलेगा, लेकिन कब मिलेगा इसका पता नहीं है। मुख्यमंत्री गहलोत अपने बेटे को स्थापित करने की लाख कोशिशें कर रहे हैं, पर लोकसभा में उनका बेटा हार गया।

प्रदेशाध्‍यक्ष पूनिया ने कहा कि सीएम प्रदेश में निकाय चुनाव मैं हार के डर से लगातार बदलाव कर रहे हैं। मुख्‍यमंत्री ने निकाय चुनाव को सर्कस बनाकर रख दिया है. मुख्यमंत्री जी अपने बेटे को महापौर बनाने की भी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जनता उनको जवाब देगी। निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी में भी विरोधाभास है। उपमुख्यमंत्री व मंत्रियों ने भी जो बयान दिया उससे साफ स्पष्ट है कि कांग्रेस पार्टी में झगड़े बढ़ चुके हैं।

पूर्व मंत्री को नहीं माना नागरिक, आरटीआई के तहत नहीं दी सूचना, अब हुआ ये आदेश…

दीपावली पर नहीं चलेगी अंधेरगर्दी, कलक्‍टर ने बीकेइएसएल कम्पनी सहित इन्‍हें दिए निर्देश…

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular