Sunday, April 26, 2026
Hometrendingराजस्‍थान कांग्रेस पर भाजपा का कटाक्ष- एक फूल दो माली, एक प्‍लेन, दो पायलट...

राजस्‍थान कांग्रेस पर भाजपा का कटाक्ष- एक फूल दो माली, एक प्‍लेन, दो पायलट…

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर abhayindia.com भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने प्रदेश कांग्रेस की वर्तमान स्थिति पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि यहां की स्थिति ऐसी है कि एक प्लेन को दो पायलट एक साथ अपने—अपने तरीके से चलाना चाह रहे हैं, ऐसे में प्लेन का क्या होगा? त्रिवेदी कटाक्ष करने के लिए यहीं पर नहीं रूके, उन्‍होंने आगे कहा- एक पुरानी फिल्म का तो आपने नाम सुना ही होगा, एक फूल दो माली। दोनों चीजों का क्या हश्र होता है, राजस्थान की जनता इसकी भुगतभोगी है।

त्रिवेदी ने भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि राजस्थान की जनता चकाचौंध में है कि यहां पर दो पावर सेंटर के बीच क्या चल रहा है। उन्‍होंने यह भी कहा कि इसे व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं माना जाए।

बीकानेर : लाइसेंस अभी जारी नहीं, पर सज गया बारूद का बाजार…

बीकानेर क्राइम : संगीन वारदात की तहकीकात के लिए प्राइवेट हॉस्पीटल पहुंची पुलिस…

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिवेदी ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनी है, तब से हर क्षेत्र में जिस प्रकार से गिरावट है, अव्यवस्था फैली है, उसने बढ़ते—बढ़ते यह स्थिति पहुंचा दी कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पूरी तरीके से बिखर गई। वर्तमान में हालात यह है कि सरकार फैसले लेती है और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट कहते हैं कि मुझे समाचार-पत्रों से पता चला है। यह सरकार के सामंजस्य और सौहार्द्र का अद्भूत नमूना है।

गर्ल्‍स स्‍कूलों में अब शिक्षिकाएं ही लगेंगी, और शिक्षक होंगे 50 पार…

सियासी रंग : स्‍कूली छात्राओं की साइकिलों से उतरा भगवा रंग, काला रंग चढ़ाया

बिना चुनाव लड़ाए निकाय प्रमुख बनाने के फैसले से सचिन पायलट सहमत नहीं, देखें वीडियो…

त्रिवेदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन की एकाकी व्याख्या करके राष्ट्र की आत्मा को कलंकित करने का काम कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस ने भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव सहित कई स्वतंत्रता सेनानियों को रिव्यूलेशनरी आतंकवादी तक कहा था। वीर सावरकर को भारत रत्न देने की बात पर ये लोग अचानक आक्रामक हो गए। सावरकर भारत के एकमात्र ऐसे स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्हें दो जन्मों के कारावास की सजा मिली।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!