Thursday, June 4, 2026
Hometrendingआरसीए को आज मिलेगा नया कप्‍तान, डूडी-जोशी गुट में आजमाइश तेज...

आरसीए को आज मिलेगा नया कप्‍तान, डूडी-जोशी गुट में आजमाइश तेज…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर abhayindia.com राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) का नया कप्‍तान कौन होगा? इसका फैसला आगामी कुछ घंटों में हो जाएगा। बहरहाल, अध्‍यक्ष सहित छह पदों पर होने जा रहे चुनाव में डॉ. सीपी जोशी और रामेश्‍वर डूडी गुट के बीच जोरदार टक्‍कर होनी तय है। इस चुनाव मुख्‍यमंत्री के बेटे वैभव गहलोत अध्‍यक्ष पद के तगडे दावेदार माने जा रहे हैं। उनके पक्ष में राजधानी के एक रिसोर्ट में रणनीतिकार शुक्रवार सुबह से जुट गए।

आरसीए अध्यक्ष पद पर जोधपुर के दो नेता वैभव गहलोत और रामप्रकाश चौधरी के बीच सीधा मुकाबला हैं। सूत्रों का कहना है कि डूडी-मोदी गुट ने समझौते के लिए उपाध्यक्ष व संयुक्त सचिव का पद मांगा, लेकिन इस पर बात नहीं बन सकी। ऐसे में अब मुकाबला रोचक बन गया है।

ये होंगे आमने-सामने

जोशी गुट    पद    डूडी गुट

वैभव गहलोत अध्यक्ष रामप्रकाश चौधरी

आमीन पठान उपाध्यक्ष     ऐश्वर्या कटोच

महेंद्र शर्मा    सचिव सुमेंद्र तिवारी

किशन निमावत     कोषाध्यक्ष    अनंत व्यास

महेंद्र नाहर   सं. सचिव    ब्रजकिशोर उपाध्याय, पिंकेश

देवाराम चौधरी सदस्य रमेश गुप्ता

By-Suresh Bora

कांग्रेस आलाकमान ने मांगी आरसीए विवाद की पूरी रिपोर्ट, इधर…डूडी के पक्ष में…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!