Friday, May 15, 2026
Hometrendingऊंटनी के दूध में कितना है दम? 6 राज्यों के प्रसार कार्यकर्ताओं ने देखा

ऊंटनी के दूध में कितना है दम? 6 राज्यों के प्रसार कार्यकर्ताओं ने देखा

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com देश के छह राज्यों के प्रसार कार्यकर्ताओं ने रविवार को केन्द्रीय अश्व एवं केन्द्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्रों का भ्रमण किया। इन्होंने दोनों केन्द्रों पर चल रहे अनुसंधान कार्यों को देखा तथा खासकर ऊंटनी के दूध की उपयोगिता के बारे में जानकारी हासिल की।

उल्लेखनीय है कि स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के मानव संसाधन विकास निदेशालय द्वारा ‘मूंगफली फसल में अग्रिम प्रबंधन क्रियाएं’ विषयक आठ दिवसीय प्रशिक्षण 19 सितम्बर से चल रहा है। इसमें पश्चिम बंगालतमिलनाडूमिजोरमत्रिपुराझारखंड एवं राजस्थान के कृषि विभाग में कार्यरत प्रसार कार्यकर्ता भागीदारी निभा रहे हैं। इन प्रतिनिधियों ने रविवार को दोनों केन्द्रों का भ्रमण किया। दल का नेतृत्व डॉ. शीश पाल सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र के निदेशक डॉ. आर. के. सावल ने ऊंटनी के दूध से मधुमेह एवं क्षय रोग निवारण के बारे में जानकारी दी। साथ ही ऊंटनी के दूध के मूल्य सवंर्धित उत्पादों के बारे में बताया। आठ दिन चलने वाले इस प्रशिक्षण में लगभग 35 व्याख्यान एवं फील्ड विजिट करवाया जा रहा है।

सत्‍संग बराबर सुनोगे तो छूट जाएगी ये सांसारिक मनोवृत्तियां…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!