Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीकानेर : इन कामगारों ने पेश की हैं सेवा की मिसाल, समारोह...

बीकानेर : इन कामगारों ने पेश की हैं सेवा की मिसाल, समारोह में मिला सम्‍मान

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com भाजपा के सेवा सप्ताह के अंतिम दिन विभिन्न कार्यो में लगे कामगारों का लालगढ पैलेस स्थित बीकानेर (पूर्व) विधायक सुश्री सिद्धिकुमारी के कार्यालय में ऐसे कामगारों का सम्मान किया गया, जो अपने पेशेवर काम के अलावा सामाजिक सरोकार से जुडे कार्य कर आमजन की सेवा करते हैं। समारोह में ऐसे ही कामगारों का बीकानेर पूर्व की विधायक सुश्री सिद्धिकुमारी, महापौर नारायण चौपड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, महामंत्री मोहन सुराणा, वैज्ञानिक एच. पी. व्यास ने सम्‍मान किया।

संयोजक लक्ष्मण मोदी ने बताया कि आज सम्मानित होने वाले कामगारों में कामगार महीराम विश्नोई, जो एक टैक्सी चालक है। उसे बड़ी राशि सड़क पर मिली उसने उसे उसके असली मालिक तक पहुँचाया। इसी तरह कामगार महेश सुथार, जो कि पेशे से लकड़ी का कारीगर है वो अपनी सेवाएँ निःशुल्क सरकारी स्कूल, वृधाश्रम में निःशुल्क फर्नीचर ठीक करके देता है। इसी तरह राजू जो कि घरों में सफाई का कार्य करता है और अनपढ़ है, लेकिन अपनी बच्‍ची को पढ़ा-लिखाकर इंजीनियर बनाया।

इसी तरह गुरुचरण सिंह, जो कि फुटपाथ पर सामान बेचता है, लेकिन समय-समय पर रक्तदान करता है और आवश्यकता पड़ने पर के.ई.एम. रोड स्थित शौचालय की साफ-सफाई भी कर देता है। रघुवीर मोदी ने सर्वप्रथम  लगातार पांच वर्षो तक पीबीएम अस्‍पताल में निःशुल्क रैनबसेरा लगाया था। जगदीश कुमावत, जो कि पूगल रोड पर टायर रिपेरिंग का कार्य करता है, उसने गौचर भूमि में गायों के पानी पीने के लिए कई कुण्डियाँ बनाई और लोगों की समय-समय पर हॉस्पिटल में रोगियों की सेवा करता है। हनुमान कुम्हार, जो कि पेशे से कारीगर है और जिसने कई मंदिरों में निःशुल्क निर्माण कार्य किया है। रमेश कुमार लखेसर, जो कि पट्टी पेडे का संचालन करता है और साथ-साथ गौचर भूमि में वृक्षारोपण भी करता है। कामगार रामदयाल सोनी, जो कि जड़ाई का काम करते हैं और इस काम के अलावा वो हॉस्पिटल में शीतल पेयजल की सेवा भी देते है। शांति देवी मोदी, जो कि गृहिणी है और आस पास की महिलाओं को शारीरिक तकलीफों से निजात दिलाती हैं।

इसी तरह सुंदरलाल मूंड, जो स्वयं दिव्यांग है और क्रेन चलाते है। कहीं भी नाले या गड्डे में सांड गिरने पर उसे बाहर निकलने के लिए निःशुल्क अपनी सेवाएँ देते है। ताराचंद पंवार, जो कि सैलून का काम करते है। इसके अलावा श्मसान भूमि में वृक्षारोपण एवं सफाई कर अपनी सेवाएँ देते है। कविता लौहार, जो कि गाड़िया लौहार परिवार से है वो झुग्गी झोपड़ी में बच्‍चों को निःशुल्क शिक्षा देती है, इसी तरह राजेश वर्मा, जो अपनी 70% आँखों की रौशनी खो चुके है वो भी समता नगर झुग्गी झोपड़ी के बच्‍चों को शिक्षित करते है। श्रीडूंगरगढ के शंकर दर्जी सोने की गड़ाई का काम करते है। साथ ही सांप एवं अन्य वन्य जीवों का सरक्षण करते हैं। कालू एक टैक्सी चालक है, वह घायल पक्षियों को हॉस्पिटल तक पहुंचाते है। उषा राठौड़ दाई का कार्य करते हुए महिलाओं का सहयोग करती है। इन सबका सम्मान किया गया।

सम्मान समारोह में सम्मानित होने वाले व्यक्तियों को शॉल, प्रशस्ति-पत्र व साहित्य भेंट किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मधुरिमा सिंह, सुषमा बिस्सा, आशा पारीक, संगीत शेखावत, प्रमिला गौतम, भाजपा रानीबाजार मंडल अध्यक्ष अरुण जैन, नरसिंह सेवग, श्यामसिंह हाडला, श्रवणसिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!